गुजरात 12वीं बोर्ड: जुलाई के तीसरे सप्ताह तक आ सकता है 6.83 लाख छात्रों का परिणाम, यहां पढ़ें डिटेल्स
गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) कक्षा बारहवीं का परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह तक घोषित कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) के लिए पंजीकृत 6.83 लाख से अधिक छात्रों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सूत्रों के अनुसार, परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले सभी राज्य बोर्डों को 31 जुलाई तक कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करने के लिए कहा था, हालांकि यह संभावना जताई जा रही है कि गुजरात बोर्ड समय सीमा से पहले ही परिणाम घोषित कर देगा।
ऐसे तैयार होगा परिणाम
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर परिणाम घोषित करेगा। इसके लिए कक्षा 10वीं में प्राप्त कुल अंकों का 50 फीसदी, वहीं कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के इंटर्नल में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों में से प्रत्येक में 25 फीसदी अंकों को आधार बनाया जाएगा। बता दें कि परिणाम तैयार करने के लिए 11 सदस्यों की एक समिति द्वारा मूल्यांकन नीति को अंतिम रूप दिया गया था।
पिछले वर्ष यह रहा था परिणाम
पिछले वर्ष यानी 2019-20 में पंजीकृत 3.71 लाख छात्रों में से, 2.83 लाख ने कला और वाणिज्य सहित अन्य विषयों में 76.29 फीसदी अंकों के साथ कक्षा 12वीं गुजरात बोर्ड परीक्षा पास की थी। वहीं 2018-19 में 73.27 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। गुजरात बोर्ड ने इस वर्ष कक्षा दसवीं के सभी विद्यार्थियों को पास करने का फैसला लिया है। हालांकि, यह फैसला एचएससी या कक्षा 12वीं के छात्रों पर लागू नहीं होगा। इससे पहले, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भी यह स्पष्ट किया था कि कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए इसी तरह की कोई योजना नहीं बनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें - डीएसएसएसबी भर्ती 2021: 5807 पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, पढ़ें नोटिस
सीबीएसई ने किया साफ : आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों का नहीं आएगा रिजल्ट
कमेंट
कमेंट X