{"_id":"5ec39e378ebc3e909943af14","slug":"gseb-hsc-result-2020-date-gujarat-board-says-arts-commerce-result-not-releasing-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"GSEB Result 2020: गुजरात बोर्ड ने कहा- आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट आज नहीं होगा जारी, फेक न्यूज से बचें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GSEB Result 2020: गुजरात बोर्ड ने कहा- आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट आज नहीं होगा जारी, फेक न्यूज से बचें
Tue, 19 May 2020 07:20 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 19 May 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2020
- फोटो : PTI
गुजरात बोर्ड के अध्यक्ष एएच शाह ने पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर रिजल्ट को लेकर आ रही फर्जी खबरों के खिलाफ छात्रों को आगाह किया है। बोर्ड ने एक अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि गुजरात बोर्ड के वाणिज्य और कला का रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। अभी हाल ही में बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया था। एचएससी परीक्षा में नेहा यादव ने टॉप किया था।
विज्ञापन
बोर्ड का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक नोटिफिकेशन सर्कुलेट हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि एचएसी बोर्ड के कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों का रिजल्ट 19 मई को जारी होगा, जो कि पूरी तरह से फर्जी है। बोर्ड ने इस नोटिफिकेशन को नकली बताया है और साफ किया है कि आज आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी नहीं हो रहा है। बोर्ड का कहना है कि उम्मीदवारों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज कोई परिणाम जारी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
बोर्ड ने यह भी कहा कि बारहवीं कक्षा के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्री के विद्यार्थियों का रिजल्ट जून में जारी होगा। मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो गया है और कुछ औपचारिकताओं के बाद जल्द ही रिजल्ट को अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X