फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GSEB HSC gujrat board class 12 Arts Commerce Result 2023 download at gseb.org

GSEB 12 Arts Commerce Result 2023: गुजरात बोर्ड 12वीं सामान्य संकाय में 73.27 फीसदी पास, लड़कियों ने मारी बाजी

Wed, 31 May 2023 04:12 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 31 May 2023 04:12 PM IST
सार

GSEB 12 Result 2023: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने 12वीं कक्षा के जनरल स्ट्रीम 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट सुबह 8 बजे जारी किया गया। रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
GSEB HSC gujrat board class 12 Arts Commerce Result 2023 download at gseb.org
गुजरात बोर्ड 2022 - फोटो : Self

विस्तार

Gujrat Board Class 12 Arts Commerce Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने गुजरात बोर्ड सामान्य संकाय का रिजल्ट बुधवार 31 मई सुबह आठ बजे जारी कर दिया है। इशके साथ ही परीक्षार्थियों के लिए गुजरात बोर्ड ने GSEB HSC रिजल्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया है। गुजरात बोर्ड एचएससी रिजल्ट  आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर उपल्ब्ध है। परीक्षार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले बोर्ड ने दो मई को 12 वीं विज्ञान परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था।

विज्ञापन

गुजरात बोर्ड की वेबसाइट के अलावा, गुजरात बोर्ड का रिजल्ट व्हाट्सएप के जरिए भी उपलब्ध होगा। छात्रों को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में अपने स्कोर की जांच करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, ईमेल आईडी और अपना नाम दर्ज करना होगा। इस बार, GSEB ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए लगभग 5.91 लाख छात्रों की रिकॉर्ड पंजीकरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात बोर्ड ने कक्षा 12वीं के सामान्य स्ट्रीम 73.27 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जो पिछले साल की तुलना में बड़ी गिरावट है। परीक्षा में बैठने वाले 477392 छात्रों में से 349792 उत्तीर्ण हुए हैं। आज घोषित सामान्य स्ट्रीम के परिणाम में, गुजरात के जिलों में कच्छ ने सबसे अधिक 84.50 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया, जबकि दाहोद सबसे कम 54.67 प्रतिशत रहा। इस साल 100 फीसदी रिजल्ट वाले स्कूलों की संख्या 1064 से घटकर 311 रह गई है। इस बीच 10 फीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों की संख्या 1 से बढ़कर 44 हो गई है

विज्ञापन

GSEB 12th Result 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

  • रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

  • नई विंडो में, पंजीकरण संख्या / रोल नंबर दर्ज करें।

  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

  • इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed