फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2020: Gujarat board declared 12th arts and commerce results, 76.29 percent students passed

GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2020: गुजरात बोर्ड के 12वीं कक्षा का कला, वाणिज्य का रिजल्ट जारी

Mon, 15 Jun 2020 10:24 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 15 Jun 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2020: Gujarat board declared 12th arts and commerce results, 76.29 percent students passed

GSEB Gujarat Board HSC 12th Arts, Commerce Result 2020:  गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (HSC) के कला और वाणिज्य का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकता है। इस वर्ष 12वीं कक्षा के कला और वाणिज्य वर्ग की परीक्षा में लगभग चार लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। कला और वाणिज्य वर्ग के रिजल्ट में कुल 76.29 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।  परीक्षा में कुल 3.7 लाख (3,71,771) छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 2.83 लाख (2,83,677) सफल हुए। 

विज्ञापन


इस बार के परिणाम में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कला और वाणिज्य के रिजल्ट में 82.20 प्रतिशत छात्राएं पास हुई, वहीं छात्रों का पास होने का प्रतिशत 70.77 रहा।
विज्ञापन

 
इतने छात्रों को मिला ग्रेड:

522 छात्रों को A1 ग्रेड मिला:

  • A2 ग्रेड से पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 10,945
  • B1 ग्रेड के साथ 39,848 छात्र  पास हुए
  • B2 ग्रेड पाने वाले छात्रों की संख्या 77,746 है।

इन चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं अंकपत्र:

चरण 1-  सबसे पहले छात्र गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटपर जाएं।
चरण 2-   वहां पर इंटर परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- छात्र अपना सीरियल नंबर व 6 अंको का रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरें
चरण 4- जानकारी भरने के बाद गो बटन पर क्लिक करें
चरण 5- अब आपका अंकपत्र आपकी स्क्रीन पर होगा। आगे की प्रक्रिया के इसे डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed