फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   govt school students in Jharkhand Will give Free coaching for NTSE, Olympiads, CLAT soon 

खुशखबर: झारखंड सरकार कराएगी एनटीएसई, ओलंपियाड और क्लैट परीक्षा की तैयारी, यहां पढ़ें

Sun, 13 Mar 2022 08:43 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 08:43 PM IST
सार

एनटीएसई एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। वहीं, ओलंपियाड निजी संस्थानों द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कंप्यूटर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

विज्ञापन
govt school students in Jharkhand Will give Free coaching for NTSE, Olympiads, CLAT soon 
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE), ओलंपियाड और कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की भी तैयारी कराई जाएगी। एक अधिकारी के अनुसार इन परीक्षाओं के साथ ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग को भी आकांक्षा योजना के तहत जोड़ा जाएगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की इस योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन ने अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन


इस योजना के तहत विशेष कोचिंग के लिए कुल 100 छात्रों का चयन किया जाएगा। कक्षा 7,8,9 और 10 से 25-25 छात्रों का चयन होगा। इसके लिए छात्रों को सरकार द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा को पास करना होगा। 
विज्ञापन


एनटीएसई एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। वहीं, ओलंपियाड निजी संस्थानों द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कंप्यूटर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। क्लैट परीक्षा लॉ विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। प्रेस रिलीज में बताया गया है कि कक्षा 11वीं और बारहवीं से 50-50 छात्रों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड शिक्षा विभाग की ओर से आकांक्षा योजना की शुरुआत साल 2016-2017 में की गई थी। इसके तहत सरकारी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाती है। इस योजना के तहत अब तक 92 छात्रों ने जेईई मेन, 11 छात्रों ने जेईई एडवांस और 64 छात्रों ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed