फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Govt Sanctions 11,828 Crore for Academic and Research Development in Five New IITs

Education:जम्मू समेत पांच नए आईआईटी में 130 संकाय पदों के सृजन को केंद्र की मंजूरी, 11,829 करोड़ होंगे खर्च

Wed, 07 May 2025 01:06 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 07 May 2025 01:06 PM IST
सार

Education: केंद्र सरकार ने देश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पांच नए आईआईटी संस्थानों के विस्तार को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत शैक्षणिक और शोध सुविधाओं के विकास पर 11,828 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
Govt Sanctions 11,828 Crore for Academic and Research Development in Five New IITs
IIT Madras Admission - फोटो : ANI

विस्तार

आजादी के बाद पहली बार एक साथ पांच नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में बीटेक, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में 6,576 सीट बढ़ने जा रही हैं।जम्मू-कश्मीर में जम्मू, छत्तीसगढ़ में भिलाई, आंध्र प्रदेश में तिरुपति, कर्नाटक में धारवाड़ और केरल में पलक्कड़ में स्थापित आईआईटी में ये सीटें आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएंगी। उद्योग-अकादमिक संबंधों को मजबूत करने के लिए पांच नए अत्याधुनिक अनुसंधान पार्क भी बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने इन पांच आईआईटी में 6,500 सीटें बढ़ाने और 130 फैकल्टी के नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी। ये नई सीटें रोजगार और बाजार की मांग वाले उभरते प्रौद्योगिकी विषयों में होंगी, ताकि डिग्री से पहले छात्रों के पास रोजगार का बेहतर हुनर और कौशल हो।

विज्ञापन


आधिकारिक बयान में कहा गया कि इन पांचों आईआईटी की शैक्षणिक और बुनियादी ढांचा क्षमता के विस्तार को मंजूरी दी गई है। क्षणिक सत्र 2025-26 से लेकर वर्ष 2028-29 के बीच यानी चार सालों में क्लासरूम, हॉस्टल, फैकल्टी समेत अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस पर 11,828.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये आईआईटी आंध्र प्रदेश में तिरूपति, केरल में पलक्कड़, छत्तीसगढ़ में भिलाई, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जम्मू, कर्नाटक में धारवाड़ में स्थित हैं।
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि अगले चार वर्षों में इन आईआईटी में छात्र संख्या में 6,576 सीटों की वृद्धि की जाएगी। इसमें स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी कार्यक्रमों को मिलाकर प्रथम वर्ष में 1,364 छात्र, द्वितीय वर्ष में 1,738 छात्र, तृतीय वर्ष में 1,767 छात्र और चतुर्थ वर्ष में 1,707 छात्र बढ़ेंगे। इस प्रकार, पिछले 10 वर्षों में 23 आईआईटी में छात्रों की कुल संख्या 65,000 से बढ़कर 1.35 लाख तक हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


13,687 छात्र हासिल कर सकेंगे शिक्षा
बयान में कहा गया है कि निर्माण पूरा होने पर ये पांच आईआईटी मौजूदा छात्र संख्या 7,111 के मुकाबले 13,687 छात्रों को शिक्षा प्रदान कर सकेंगे। इन पांचों आईआईटी में 6,576 छात्रों की वृद्धि होगी। इस वृद्धि के साथ अब 6,500 से अधिक अतिरिक्त छात्र देश के सबसे प्रतिष्ठित और मांग वाले शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन करने की अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed