फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Goa CM Pramod Sawant launches Goa Board's app to provide study material to students

गोवा बोर्ड: विद्यार्थियों के लिए एप पेश, 9वीं से लेकर 12वीं तक की अध्ययन सामग्री उपलब्ध

Tue, 29 Jun 2021 04:00 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 29 Jun 2021 04:00 PM IST
सार

  • गोवा बोर्ड ने विद्यार्थियों की मदद के लिए ऐप पेश किया है। सूबे के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यह  मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Goa CM Pramod Sawant launches Goa Board's app to provide study material to students
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा बोर्ड ने विद्यार्थियों की मदद के लिए एप पेश किया है। सूबे के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का  मोबाइल एप लॉन्च किया है। ये एप छात्रों को अध्ययन सामग्री प्रदान करेगा। यह एप आम जनता, माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एचएसएससी) के छात्रों और गोवा बोर्ड से संबद्ध संस्थानों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर बोर्ड: जम्मू समर जोन के लिए 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
विज्ञापन



बोर्ड का यह एप गूगल प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर पर उपलब्ध है। यह एप छात्रों को नवीनतम जानकारी / सूचनाएं और अध्ययन सामग्री प्रदान करेगा। इस बात की जानकारी सूबे के सीएम ने ट्विटर के जरिए दी है। इस एप का उपयोग छात्र कई तरह की सुविधाओं के तौर पर कर सकते हैं। इस एप के जरिए छात्रों के लिए होने वाली घोषणाओं, उनकी अध्ययन सामग्री और संसाधनों जैसे प्रश्न पत्र और पिछले वर्षों के टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं को देखा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ICAI CA Exam 2021: सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा स्थगित करने के निर्देश देने से किया इनकार, आईसीएआई को दिए ये निर्देश


इस एप के जरिए बोर्ड की आगामी परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी मिलेगी। यह एप  संस्थान, छात्रों, अभिभावकों और बोर्ड के बीच बेहतर संपर्क सुनिश्चित होगा। छात्र इस एप को अपनी सुविधा के हिसाब से  एप स्टोर और प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप में विद्यार्थियों के लिए नई अधिसूचनाएं और गोवा बोर्ड का सर्कुलर भी मौजूद होगा। बोर्ड की परीक्षाओं के संबंध में विद्यार्थियों को इस एप के जरिए जानकारी दी जाएगी। एप में नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए अध्ययन सामग्री और पिछले सालों के प्रश्न पत्र मौजूद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed