Goa Board SSC Supplementary Result 2023: गोवा बोर्ड 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Goa Board SSC Supplementary Results 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने गोवा बोर्ड एसएससी की पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित की है।
विस्तार
Goa Board SSC Supplementary Results 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने गोवा बोर्ड एसएससी की पूरक परीक्षा का परिणाम गुरुवार 06 जुलाई 2023 को घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट - gbshse.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपनी सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना जीबीएसएचएसई एसएससी पूरक परीक्षा का परिणाम 2023 देख सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट -results.gbshsegoa.net पर जाएं।
-
SSC परिणाम 2023 टैब पर क्लिक करें।
-
GBSHSE SSC परिणाम - 2023 पृष्ठ प्रदर्शित किया जाएगा।
-
अपना सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
कैप्चा बटन पर क्लिक करें।
-
परिणाम टैब पर क्लिक करें।
-
परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए फाइल डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X