फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GBSHSE Goa Board 12th Result Date Time Announced check at gbshse.gov.in

GBSHSE HSSC Result 2023 : कल जारी होगा गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Fri, 05 May 2023 10:23 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 05 May 2023 10:23 AM IST
सार

GBSHSE Result 2023: गोवा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल यानी शनिवार छह मई 2023 को जारी किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से तारीख और समय का एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन
GBSHSE Goa Board 12th Result Date Time Announced check at  gbshse.gov.in
GOA BOARD

विस्तार

GBSHSE Goa Board 12th Result 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने गोवा एचएसएससी रिजल्ट 2023 जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। गोवा बोर्ड कक्षा 12 वीं के परिणाम कल यानी छह मई, 2023, शनिवार को शाम 4.30 बजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, रिजल्ट और टॉपर्स की घोषणा छह मई को शाम 4.30 बजे की जाएगी। गोवा बोर्ड ने टर्म 1 की परीक्षा 10 से 25 नवंबर, 2022 तक आयोजित की थी, जबकि टर्म 2 की परीक्षा 15 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। गोवा 12वीं की परीक्षा में लगभग 20 हजार छात्र शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

GBSHSE Result ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रीसेंट अनाउंसमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

  • इसके बाद 'गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023' लिंक पर क्लिक करें।

  • कैप्चा भरें और सीट नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।

  • विवरण जमा करने के बाद, गोवा बोर्ड एसएससी परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • अब इसे डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें

विज्ञापन

बता दें कि गोवा बोर्ड डेट शीट 2023 के अनुसार, सेकेंडरी परीक्षा एक अप्रैल, 2023 से आठ अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित हुई थी, जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षा 15 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed