GBSHSE HSSC Result 2023 : कल जारी होगा गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
GBSHSE Result 2023: गोवा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल यानी शनिवार छह मई 2023 को जारी किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से तारीख और समय का एलान कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GBSHSE Goa Board 12th Result 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने गोवा एचएसएससी रिजल्ट 2023 जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। गोवा बोर्ड कक्षा 12 वीं के परिणाम कल यानी छह मई, 2023, शनिवार को शाम 4.30 बजे घोषित किए जाएंगे।
बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, रिजल्ट और टॉपर्स की घोषणा छह मई को शाम 4.30 बजे की जाएगी। गोवा बोर्ड ने टर्म 1 की परीक्षा 10 से 25 नवंबर, 2022 तक आयोजित की थी, जबकि टर्म 2 की परीक्षा 15 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। गोवा 12वीं की परीक्षा में लगभग 20 हजार छात्र शामिल हुए थे।
GBSHSE Result ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर रीसेंट अनाउंसमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
इसके बाद 'गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023' लिंक पर क्लिक करें।
-
कैप्चा भरें और सीट नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
-
विवरण जमा करने के बाद, गोवा बोर्ड एसएससी परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
अब इसे डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें
बता दें कि गोवा बोर्ड डेट शीट 2023 के अनुसार, सेकेंडरी परीक्षा एक अप्रैल, 2023 से आठ अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित हुई थी, जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षा 15 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी।
कमेंट
कमेंट X