फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2024 Update IISc Bangalore adds new paper on Data Science and AI Check Exam Dates

GATE 2024: IISc Bangalore ने गेट परीक्षा 2024 में जोड़े 2 नए पेपर, यहां जानिए कौन-से हैं और कब होगी परीक्षा

Tue, 15 Aug 2023 02:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 15 Aug 2023 02:24 PM IST
सार

GATE 2024: IISc Bangalore ने GATE 2024 परीक्षा में एक नया पेपर जोड़ा है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। गेट-2024 परीक्षा फरवरी 2024 में होनी है।
 

विज्ञापन
GATE 2024 Update IISc Bangalore adds new paper on Data Science and AI Check Exam Dates
GATE 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GATE 2024: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर (IISc Bangalore) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) में एक नया पेपर जोड़ा है। ये नया पेपर डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA) पर है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट-gate2024.iisc.ac.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

फरवरी में होगी परीक्षा

GATE 2024 के लिए कुल 30 पेपर हैं। उम्मीदवार अधिकतम दो पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की संभावित तारीखें 03, 04, 10 और 11 फरवरी, 2024 हैं। GATE 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली 3 घंटे की होगी, जो सुबह 09:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। इसके बाद दोपहर में दूसरी पाली में परीक्षा होगी। यह पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम के 05:30 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 अगस्त से करें रजिस्ट्रेशन

GATE 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण 24 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। 24 अगस्त से शुरू होकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के 29 सितंबर तक चलने की उम्मीद है। हालांकि, 23 सितंबर के बाद भी 13 अक्तूबर तक पंजीकरण किया जा सकेगा, लेकिन तब विलंब शुल्क भी जमा करना होगा।

विज्ञापन

03 जनवरी को जारी होगा एडमिट कार्ड

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को 07 से 11 नवंबर तक आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधारने के लिए संशोधन करने का मौका दिया जाएगा। अगला चरण 03 जनवरी 2024 से शुरू होगा, जिसके तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। 2024 से उपलब्ध होंगे। इसके बाद 21 फरवरी 2024 को फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

23 मार्च को स्कोर कार्ड

उम्मीदवार 22 से 25 फरवरी तक उत्तर कुंजी के लिए चुनौती पेश कर सकेंगे। GATE 2024 के परिणाम 16 मार्च, 2024 को घोषित किए जाएंगे और स्कोर कार्ड 23 मार्च, 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed