फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2022 students filed petition in supreme court to extend the dates of gate 2022

GATE 2022: गेट 2022 को टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, इसी महीने होनी है परीक्षा

Wed, 02 Feb 2022 03:47 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 02 Feb 2022 03:47 PM IST
सार

GATE 2022: गेट 2022 का आयोजन फरवरी महीने में 5, 6, 12 और 13 तारीख को किया जाना प्रस्तावित है। इस साल गेट परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी (आईआईटी) खड़गपुर कर रहा है।

विज्ञापन
GATE 2022 students filed petition in supreme court to extend the dates of gate 2022
पीठ ने कहा, वर्चुअल सुनवाई जारी रखना परेशानी भरा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

GATE 2022: कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए देशभर के विभिन्न राज्यों ने कई अहम परीक्षाएं रद्द कर दी है। इसी कड़ी में अब छात्र बड़ी संख्या में गेट 2022 को भी टालने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने अपनी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है। कोर्ट इस याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। कोर्ट ने कहा कि इस याचिका को सूची में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन

GATE 2022: 9 लाख छात्र शामिल होंगे
याचिकाकर्ताओं के वकील पल्लव मोंगिया ने कोर्ट में बताया कि गेट 2022 परीक्षा में 9 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा शनिवार से 200 केंद्रों पर होनी हैं, लेकिन परीक्षा प्राधिकरण की ओर से अब तक कोई भी कोरोना गाइडलाइन से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधिश एनवी रमण, न्यायाधिश एएस बोपन्ना और न्यायाधिश हिमा कोहली करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE 2022: इसी महीने में होगी परीक्षा
गेट 2022 का आयोजन फरवरी महीने में 5, 6, 12 और 13 तारीख को किया जाना प्रस्तावित है। इस साल गेट परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी (आईआईटी) खड़गपुर कर रहा है। लंबे समय से छात्र इस परीक्षा को टालने की मांग कर रहे हैं। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाना हैं। करीब 23 हजार छात्रों ने इसके लिए याचिका पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

विज्ञापन

GATE 2022: संस्थान ने नहीं दी है प्रतिक्रिया
छात्रों की ओर से गेट 2022 को टालने की मांग पर अब तक आईआईटी खड़गपुर की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पुराना नोटिस वायरल हो गया था, इससे कयास लगाए जाने लगे थे कि परीक्षा स्थगित की जा सकती है। हालांकि, आईआईटी खड़गपुर ने सूचना जारी कर बताया कि परीक्षा को स्थगित नहीं किया गया है। 

GATE 2022: प्रवेश पत्र हो चुके हैं जारी
आईआईटी खड़गपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitkgp.ac.in पर गेट 2022 का प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। छात्र अपने पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed