GATE 2022: गेट परीक्षा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, आईआईटी खड़गपुर के पोर्टल पर करें आवेदन
GATE 2022 Online Registration Start Process Today: आईआईटी खड़गपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 की तिथियों का भी एलान कर दिया है। यह परीक्षा अगले वर्ष फरवरी में 05, 06, 12 और 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे गेट 2022 संबंधी तमाम तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर दी गई नवीनतम जानकारी को ही अधिकृत मानें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT GATE 2022 Online Registration Application: आईआईटी की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार, 02 सितंबर, 2021 से शुरू हो गई है। इस वर्ष गेट परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर द्वारा किया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 24 सितंबर, 2021 तक या उससे पहले आईआईटी, खड़गपुर गेट परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर IIT GATE 2022 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले IIT GATE 2022 की आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त को शुरू होने वाली थी, लेकिन आखिरी वक्त पर इसे स्थगित कर दिया गया था।
परीक्षा में इस प्रकार के होंगे प्रश्न
गेट 2022 परीक्षा के तहत परीक्षा पत्र विशुद्ध रूप से वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे, जिसमें कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जबकि शेष प्रश्नों में बहु विकल्पीय प्रश्न (MSQs) और/ या संख्यात्मक उत्तर प्रकार प्रश्न यानी न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) शामिल होंगे। गेट 2022 के उम्मीदवारों के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि एक या दो विषयों को पेपर के लिए उपस्थित होने की अनुमति है। छात्र पेपर कांबिनेशन की सूची में से दो पेपरों के संयोजन का चयन कर सकते हैं।
दो पेपर के लिए अलग-अलग आवेदन न करें
हालांकि, यदि कोई छात्र एक या दो पेपर के लिए उपस्थित होना चाहता है तो उसे केवल एक आवेदन पत्र भरना होगा। यदि कोई छात्र एक से अधिक आवेदन पत्र जमा करता है, तो केवल एक आवेदन स्वीकार किया जाएगा और बाकी को अस्वीकार कर दिया जाएगा और पंजीकरण शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। वहीं इस बार कुल प्रश्नों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले गेट के कुल सवालों की संख्या 27 थी, लेकिन उपरोक्त दो नए विषय के पेपर के आने के बाद अब यह संख्या बढ़कर 29 हो गई है।
परीक्षा के लिए दो नए विषय भी जोड़े गए
आईआईटी खड़गपुर (IIT kgp) की ओर से जारी GATE-2022 की अधिसूचना के मुताबिक तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा हेतु दो नए पेपर जीई (ज्योमेटिक्स इंजीनियरिंग) और एनएम (नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग) भी शुरू किए गए हैं। आईआईटी खड़गपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 की तिथियों का भी एलान कर दिया है। यह परीक्षा अगले वर्ष फरवरी में 05, 06, 12 और 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे गेट 2022 संबंधी तमाम तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://gate.iitkgp.ac.in/index.html पर दी गई नवीनतम जानकारी को ही अधिकृत मानें।
2022 में इन तारीखों पर होंगी परीक्षाएं
गेट 2022 परीक्षा 05, 06, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है। GATE 2022 परीक्षा 180 मिनट की अवधि की होगी और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। गेट परीक्षा आयोजित करने के लिए कुल 195 केंद्र आवंटित बनाए गए हैं। GATE ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का संक्षिप्त नाम है, यह एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है और कई छात्र एम. टेक प्रवेश या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की सीधी भर्ती के लिए इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं।
कमेंट
कमेंट X