फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2021 News in Hindi: GATE 2021 Dates available and know about two new subjects all details here

GATE 2021: परीक्षा तिथि जारी, दो नए विषयों की भी लें जानकारी

Sun, 26 Jul 2020 01:24 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 26 Jul 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
GATE 2021 News in Hindi: GATE 2021 Dates available and know about two new subjects all details here
GATE Exam 2021

GATE 2020: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT- The Indian Institute of Technology) बॉम्बे, ने GATE परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है। बता दें कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE - Graduate Aptitude Test in Engineering), 5 से 7 फरवरी, 2021 और 12 से 13 फरवरी, 2021 को आयोजित किया जाएगा। ये तिथियां परिस्थिति को देखते हुए जारी की गई हैं। इस साल इंस्टीट्यूट ने छात्रों की सुविधा के लिए कुछ अन्य बदलाव किए हैं। बता दें कि इस साल GATE परीक्षा के 2021 संस्करण में दो नए विषयों की शुरूआत और पात्रता मानदंड में छूट सहित अन्य बदलाव शामिल होंगे। दो नए विषयों के नाम पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान है। इसी के साथ अब विषयों की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यहां जानें UPSC परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता, सिलेबस और पैटर्न की भी लें जानकारी
विज्ञापन


प्रोफेसर सुभासिस चौधरी, निदेशक IIT बॉम्बे ने GATE-2021 समिति की नई पहलों की सराहना करते हुए कहा कि मैं विशेष रूप से मानविकी और सामाजिक विज्ञान से नए करियर के अवसर खुल जाते हैं। GATE 2021 के लिए आवेदन करने वाले छात्र अब दो विषय के पेपर भी चुन सकते हैं। आवेदन और नए GATE 2021 अपडेट सहित विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑफिशियल वेबसाइट https://gate.iitb.ac.in है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेट (GATE) 2021: पात्रता मानदंड में छूट

नए पात्रता मानदंड के अनुसार, स्नातक प्रोग्रामों के तीसरे वर्ष में छात्र भी गेट के लिए पात्र होंगे। GATE का आयोजन इंजीनियरिंग या विज्ञान में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए शिमला से हुआनमैन रिसोर्स डेवलपमेंट या MHRD की छात्रवृत्ति से किया जाता है। GATE का आयोजन देश भर में आठ क्षेत्रों में किया जाता है, संयुक्त रूप से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बैंगलोर और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की) में किया जाता है। IIT दिल्ली द्वारा GATE 2020 का आयोजन 1, 2, 8 और 9.फरवरी को किया गया था। GATE 2021 का आयोजन IIT बॉम्बे द्वारा किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed