फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   gate 2020 iit delhi released full schedule for exam 

GATE 2020: आईआईटी दिल्ली जारी किया परीक्षा का पूरा शेड्यूल

Wed, 27 Nov 2019 03:21 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 27 Nov 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
gate 2020 iit delhi released full schedule for exam 
GATE - फोटो : file photo

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Delhi)दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है। सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर दो सत्रों में आयोजित किए जाएंगे। बाकि अन्य 23 विषयों के  पेपर एक-एक सत्र में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगी। सभी परीक्षाओं का आयोजन 8 सत्रों में किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल, 9.27 लाख परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।आईआईटी में एमटेक शुल्क बढ़ोतरी के एचआरडी मंत्रालय के फैसले के बाद आवेदनों की संख्या घटने की उम्मीद थी। सबसे ज्यादा आवेदन 1,71,432 मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) के लिए किए गए हैं , जबकि सबसे कम आवेदन 1,750 इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन (ईवाई) के लिए आए हैं। बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (बीएम) परीक्षा पहली बार गेट परीक्षा में शामिल की गई है, जिसके लिए 2,229 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यू़ड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2020 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 03 सितंबर 2019 से शुरु कर दिए थे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 सिंतबर निर्धारित की गई थी। इसके बाद अंतिम तिथि 05 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में आवेदन कर0000ने के लिए 1500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गेट परीक्षा हर साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc),और सात आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रूड़की द्वारा आयोजित किया जाता है। यह नेशनल को-ऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), केंद्र सरकार के अधीन आता है।


कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर गेट के लिए विशेष रूप से तैयार टेस्ट सीरीज से संबंधि पोस्ट वायरल हो रहा था। इसके लिए आईआईटी दिल्ली ने सूचना जारी कर कहा था कि गेट 2020 के लिए आधिकारिक तौर पर किसी तरह की विशेष रूप से तैयार की गई टेस्ट सीरीज (GATE 2020 Specially designed test series) जारी नहीं की गई है। प्राधिकारण ऐसी कोई टेस्ट सीरीज बनाने में शामिल नहीं है। कुछ लोग इस तरह के फर्जी ई-मेल फैला रहे हैं। उम्मीदवार ऐसे किसी फर्जी ई-मेल्स पर भरोसा न करें। साथ ही ध्यान रखें कि गेट 2020 से संबंधित कोई भी सूचना आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही दी जाएगी। उन्हीं सूचनाओं पर भरोसा करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed