G20 Summit 2023: शिक्षा के क्षेत्र में एक दूसरे का साथ देंगे भारत और अमेरिका, खुलेंगे ये शिक्षण संस्थान
G20 Summit 2023: जी20 के सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुलाकात के दौरान भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने शिक्षा के क्षेत्र में एक-दूसरे के सहयोग की घोषणा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
G20 Summit 2023: नई दिल्ली में चल रहे G20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की मुलाकात की बदौलत भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने शिक्षा के क्षेत्र में एक-दूसरे के सहयोग की घोषणा की। दोनों देशों ने वैश्विक चुनौतियों पर एक संस्थान, संयुक्त अनुसंधान केंद्र और क्वांटम डोमेन में साझेदारी जैसी विभिन्न पहलों पर हाथ मिलाया है।
एक अधिकारी के कथन के अनुसार, काउंसिल ऑफ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Council) और एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन यूनिवर्सिटीज (AAU) ने कम से कम 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर की संयुक्त प्रारंभिक प्रतिबद्धता के साथ भारत-अमेरिका ग्लोबल चैलेंज इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
संस्थान का लक्ष्य स्थायी ऊर्जा और कृषि, स्वास्थ्य और महामारी की तैयारी, अर्धचालक प्रौद्योगिकी और विनिर्माण (semiconductor technology and manufacturing), उन्नत सामग्री, दूरसंचार, AI और क्वांटम विज्ञान सहित वैश्विक मुद्दों को हल करना है।
इसके बारे में शिक्षा की ओर से एक ट्वीट में कहा, "दोनों देशों के बीच बहु-संस्थागत सहयोगात्मक शिक्षा साझेदारियों की बढ़ती संख्या के साथ शिक्षा में सहयोग बढ़ने से भारत-अमेरिका बंधन गहरा हो गया है। ये साझेदारियां शिक्षा के मुख्य, प्रमुख क्षेत्र में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच शैक्षिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक प्रमाण के रूप में काम करेंगी।"
As the #G20Summit gets underway, I'm delighted to share the transformative Joint Statement issued by Hon. PM Shri @narendramodi and President Joe Biden @POTUS. This statement celebrates our educational collaboration through the India-U.S. Global Challenges Institute and marks a…
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) September 9, 2023
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इसकी जानकारी अपने ट्वीटर अकांट पर दी और खुशी व्यक्त करते हुए शैक्षणिक संस्थानों की सराहना की।
आईआईटी कानपुर महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में एनवाईयू-टंडन एडवांस्ड रिसर्च सेंटर शुरू करने के लिए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के साथ हाथ मिला रहा है। इसके अलावा, आईआईटी कानपुर, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी बीएचयू और आईआईटी दिल्ली संयुक्त अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के लिए बफेलो में स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क के साथ समझौता करेंगे। आईआईटी कानपुर, आईआईटी हैदराबाद और अन्य संस्थान भी भारत-अमेरिका डिफेंस एक्सेलेरेशन इकोसिस्टम (INDUS-X) के तहत एकेडेमिया स्टार्टअप पार्टनरशिप में भाग लेंगे।
कमेंट
कमेंट X