फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   free government coaching for JEE NEET 2019 students

खुशखबर : JEE और NEET के छात्रों को मिली बड़ी राहत, मुफ्त होगी सरकारी कोचिंग

Thu, 30 Aug 2018 09:44 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
free government coaching for JEE NEET 2019 students

JEE और NEET के लिए परीक्षा देने वाले छात्रों को 2019 से उच्च शिक्षा के लिए हाने वाली परीक्षाओं की कोचिंग के लिए किसी बड़े शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को मुफ्त आयोजित करवाएगी। अपनी इस योजना के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी अपने 2,697 परीक्षण अभ्यास केंद्रों को अगले वर्ष से शिक्षण केंद्रों में परिवर्तित कर देगी।

विज्ञापन


8 सितंबर से इस योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा। एचआरडी मिनिस्ट्री के अधिकारी ने कहा है कि प्रैक्टिस सेंटर पहली बार छात्रों को सिर्फ और सिर्फ JEE-Main के लिए मॉक परीक्षा देने का मौका देगा। नीट-यूजी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा नहीं है इसलिए इसके लिए कोई मॉक परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अपनी एप और ऑफिशियल वेबसाइट 1 सितंबर को जारी करेगी। 1 सितंबर को ही एजेंसी UGC-NET 2019 और JEE-Main के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू करेंगी। इसके लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित कि गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना का फायदा

- कोचिंग किसी भी तरह का शुल्क जमा नहीं करना होगा।
- आर्थिक परेशानियों के चलते जो छात्र कोचिंग नहीं ले पाते वे अब आसानी से jee, neet कोर्स को करने में झिझकेंगे नहीं।
- प्राइवेट कोचिंग सेंटर जो ज्यादा पीस लेेते हैं उनका दबदबा कम हो जाएगा।

छात्र ऐसे करें जिस्ट्रेशन

- जेईई-मेन (JEE-Main 2019) के लिए छात्रों का मॉक टेस्ट का सामना करना होगा।
- इसके लिए छात्रो को मोबाइल एप या वेेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा।
- जैसे ही आपके सामने मॉक टेस्ट के पपिणाम आएंगे, सेंटर के टीचर आपको आपकी गलतियों को सुधारने में मदद करेंगे।
नोट- जो छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के ज़रिए रजिस्टर करेंगे, वे National Eligibilitycum-Entrance Test-UG और UGC-NET के लिए आयोजित किए जाने वाली मॉक परीक्षा का हिस्सा बन सकते हैं।

कुछ मुख्य जानकारी

- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी अपने 2,697 परीक्षण अभ्यास केंद्रों को अगले वर्ष से शिक्षण केंद्रों में परिवर्तित कर देगी
- एचआरडी मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, अभ्यास केंद्र 8 सितंबर से काम करना शुरू कर देंगे।
- ये केंद्र किसी भी तरह का शुल्क नहीं लेंगे और इसलिए उन छात्रों के लिए विशेष रूप से सहायक होंगे जो वित्तीय बाधाओं के कारण प्रवेश नहीं लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed