फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Final Year Exams 2020: Calcutta University to conduct exams online from Oct 1; result on Oct 31

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने जारी किया अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का शेड्यूल, यहां पढ़ें पूरी खबर

Thu, 03 Sep 2020 02:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 03 Sep 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Final Year Exams 2020: Calcutta University to conduct exams online from Oct 1; result on Oct 31
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष या आखिरी सत्र की परीक्षाओं के तारीखों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IGNOU June TEE 2020 : डेटशीट जारी, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें डाउनलोड
विज्ञापन


स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के आखिरी वर्ष की ये परीक्षाएं एक अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक आयोजित होंगी। बताया जा रहा है कि परीक्षाओं के बाद विश्वविद्यालय अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट  भी जारी कर देगा। विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रबर्ती बैनर्जी ने परीक्षाओं के शेड्यूल के जारी होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कलकत्ता विश्वविद्यालय की यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के आखिरी वर्ष व सत्र की परीक्षाएं एक अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर के बीच होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई परीक्षा में शामिल नहीं हो सके पश्चिम बंगाल के 75 फीसदी छात्र: ममता बनर्जी


ये परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रश्न पत्र ईमेल या व्हाट्सऐप्प के जरिए भेजे जाएंगे। विद्यार्थी पेपर हल करने के बाद आंसर शीट की हार्ड कॉपी अपने सम्बंधित विभाग में चौबीस घंटे के भीतर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी वेबसाइट पर भी आंसर शीट अपलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजी और पीजी की लास्ट ईयर / सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग वाली याचिका खारिज करने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सूबे के सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को आखिरी सत्र की परीक्षाओं को एक अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच आयोजित कराने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed