बंगलूरू विश्वविद्यालय: यूजी-पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की डेटशीट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। यूजी / पीजी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष/ सत्र की परीक्षाएं सितंबर में शुरू होगी और अक्टूबर में समाप्त होंगी। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइम टेबल देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट
bangaloreuniversity.ac.in
विश्वविद्यालय ने MCA, B.Sc, B.Ed, B.E / B.Tech, और B.Arch प्रोग्राम के साथ ही पीजी आर्ट्स, कॉमर्स, एजुकेशन, साइंस कोर्स के लिए भी डेट शीट जारी की है। जिसकी जानकारी छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ले सकते हैं। दरअसल, विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के आयोजन का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद लिया है जिसमें कहा गया था कि विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों को अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन कराना ही होगा। विश्वविद्यालय व संस्थान अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन या अन्य मानदंडों के आधार पर प्रमोट नहीं कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-इस दिन होगी जेईई एडवांस की परीक्षा, जानिए कब आएगा रिजल्ट?
गौरतलब है कि छात्रों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप होंगी। परीक्षाओं के लिए मास्क, फेस शील्ड व सैनिटाइज़र आदि सुरक्षा उपायों के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस वक्त सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और परीक्षाओं में विलंब हुआ है। अब धीरे-धीरे विश्वविद्यालय यूजी और पीजी कोर्स की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का डेटशीट जारी कर रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X