पड़ताल: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ऑफलाइन परीक्षाओं से जुड़ी खबर, जानिए क्या है इसकी सच्चाई
पड़ताल: रविवार को विश्वविद्यालयों की परीक्षा से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस नोटिस में यह बताया गया था कि देश के सभी विश्वविद्यालयों द्वारा इस बार सत्र परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।
विस्तार
देश के लोगों की परेशानी केवल शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी खोजना नहीं बल्कि फेक न्यूज यानी झूठी जानकारियों से निपटना भी होता है। देश के करोड़ों युवा हर रोज कहीं न कहीं शिक्षा आदि के क्षेत्र से जुड़े होते हैं। वह कई बार गलत वेबसाइट और झूठी खबरों के चक्कर में पड़ कर अपना समय गवां देते हैं। हालांकि, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय की प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम द्वारा इन फर्जी जानकारियों की पोल खोल की जाती रही है।
परीक्षा को लेकर फेक न्यूज वायरल
रविवार को विश्वविद्यालयों की परीक्षा से जुड़ी ऐसी ही एक फेक न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस नोटिस में यह बताया गया था कि देश के सभी विश्वविद्यालयों द्वारा इस बार सत्र परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। हालांकि, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा ऐसी कोई भी सूचना जारी नहीं की गई है।
A public notice regarding offline examinations in universities is circulating on social media & claims to be issued by @ugc_india#PIBFactCheck:
विज्ञापन विज्ञापन
➡️This public notice is #FAKE!
➡️University Grants Commission has NOT issued any such notice.
For info 🔗https://t.co/7iXW8wa5Ep pic.twitter.com/DxY6QbQtmg— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 12, 2021
झूठी निकली खबर
इस खबर की पड़ताल करते हुए पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने ट्विटर पर लोगों को आगाह किया है। पीआईबी ने अपने ट्वीट में बताया कि विश्वविद्यालयों की परीक्षा से जुड़ी एक सार्वजनिक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसे यूजीसी के द्वारा साझा किया गया बताया जा रहा है। यह खबर झूठी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा ऐसा कोई भी नोटिस नहीं जारी किया गया है।
परीक्षा से जुड़ी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी
छात्र इस बात का ध्यान रखें कि विश्वविद्यालयों की परीक्षा से जुड़ी कोई भी सूचना यूजीसी द्वारा आधिकारिक नोटिस के माध्यम से दी जाएगी। छात्र इसके लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें। जो सूचना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं दी गई है, उस पर भरोसा न करें। देश भर में कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण देशभर के विश्वविद्यालयों में परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जा रहा है। हालांकि, कई राज्यों में स्थिति में सुधार होने के बाद से विश्वविद्यालय अपने विवेक के हिसाब से परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन, ऑफलाइन या हाइब्रिड मोड में करा रही है।
कैसे करें झूठी खबरों के विश्वसनीयता की पहचान?
छात्र को ऐसी किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट को देखना चाहिए। संस्थान अपनी आधिकारिक वेबसाइट, समाचार पत्रों, सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी किसी भी विषय पर सूचना जारी करते हैं।
कमेंट
कमेंट X