फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Fact Check UGC issued clarification notice over misleading news related new exam guideline

पड़ताल : परीक्षाओं को लेकर वायरल हो रही यूजीसी की गाइडलाइन, जानें पूरी सच्चाई

Tue, 11 May 2021 07:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 11 May 2021 07:49 PM IST
सार

यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से ऐसा कोई सर्कुलर और पत्र जारी नहीं किया गया है और गाइडलाइन भी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Fact Check UGC issued clarification notice over misleading news related new exam guideline
UGC

विस्तार

कोरोना महामारी के इस भयावह दौर में भ्रामक सूचनाओं और फर्जी खबरों की रोकथाम और पड़ताल कोई आसान काम नहीं है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण जहां एक और हर रोज किसी न किसी परीक्षा के रद्द या स्थगित होने की घोषणाएं हो रही हैं। वहीं, इनके सबके बीच, कई शरारती तत्व और बेपरवाह मीडिया संस्थान बिना प्रमाणिकता के खबरों का प्रकाशन और प्रसारण कर देते हैं।

विज्ञापन


इससे कई विद्यार्थी और उम्मीदवार गुमराह हो जाते हैं। ऐसी ही एक खबर वायरल हो रही है कि यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर बिना परीक्षा के छात्रों को उत्तीर्ण करने और अगली कक्षा में प्रमोट करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। जिसका खंडन यूजीसी ने किया है। 

विज्ञापन

वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि यूजीसी ने विद्यार्थियों के अगली कक्षा में प्रमोशन की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को छोड़कर अन्य कक्षाओं के स्टूडेंट्स के प्रमोशन का निर्णय विश्वविद्यालय ही कर सकेंगे।

दावे के अनुसार, यूजीसी ने कहा है कि विश्वविद्यालय अपने यहां की स्थानीय परिस्थितियों को देखकर परीक्षाएं कराने या विद्यार्थियों को सीधे प्रमोट करने का फैसला ले सकेंगे। अब तक जो स्थिति है, उसमें ज्यादातर विश्वविद्यालयों ने अंतिम वर्ष को छोड़कर बाकी सभी को बगैर परीक्षा के ही अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की तैयारी शुरू कर दी है।

लेकिन बता दें कि यूजीसी ने ऐसा कोई सर्कुलर और पत्र जारी नहीं किया है और न ही कोई गाइडलाइन जारी की है।  

विज्ञापन

यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने मंगलवार, 11 मई, 2021 को एक स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर स्पष्ट किया कि आयोग की ओर से ऐसा कोई सर्कुलर और पत्र जारी नहीं किया गया है और गाइडलाइन भी जारी नहीं की गई है।

हालांकि, यूजीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी ओर से 06 मई, 2021 को एक परामर्श जारी किया गया था। कोरोना संक्रमण की वर्तमान दर को मद्देनजर रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मई माह में होने वाली अपनी सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।
 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : कोरोना इफेक्ट: मई माह में होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित, यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र 

साथ ही सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों को पत्र लिखकर मई माह में कोई भी ऑफलाइन परीक्षा आयोजिन न करने को कहा था। पत्र में यह भी लिखा गया है कि जून में समीक्षा बैठक के बाद ही इन परीक्षाओं के संबंध में कोई फैसला किया जाए।

इसके साथ ही यूजीसी ने लिखा था, हालांकि, कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए केंद्र / राज्य सरकार, शिक्षा मंत्रालय, या यूजीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा संस्थान और विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षाओं के संचालन के संबंध में उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।  

यह भी पढ़ें : यूजीसी की ओर से 06 मई, 2021 को जारी परामर्श  UGC Exam Guideline Circular 06th May, 2021

यूजीसी की ओर से मंगलवार, 11 मई, 2021 को जारी स्पष्टीकरण नोटिस यहां पढ़ें -- 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed