Fact Check: क्या चार मई से होंगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षाएं? जानिए वायरल डेटशीट की सच्चाई
Fact Check CBSE Term 2 Exam Date Sheet 2022 Released or Not: दावा किया गया है कि सीबीएसई कक्षा-10वीं और 12वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षाएं, बुधवार, 04 मई, 2022 से शुरू होने वाली हैं। जबकि प्रायोगिक यानी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 मार्च, 2022 से प्रारंभ हो जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक अधिसूचना में बताया गया है कि सीबीएसई की ओर से कक्षा-10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। इसमें दावा किया गया है कि सीबीएसई कक्षा-10वीं और 12वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षाएं, बुधवार, 04 मई, 2022 से शुरू होने वाली हैं। जबकि प्रायोगिक यानी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 मार्च, 2022 से प्रारंभ हो जाएंगी। लेकिन तथ्यात्मक जांच में यह डेटशीट सत्यापित नहीं हो सकी है।
लाखों छात्रों को असली डेट शीट का इंतजार
इसे लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों के लिए चेतावनी स्वरूप एक एडवाइजरी जारी की है। सीबीएसई ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस डेट शीट को खारिज कर दिया है। सीबीएसई टर्म-2 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए लाखों छात्रों को असली डेट शीट का इंतजार है। कुछ लोगों ने इसका गलत फायदा उठाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी डेट शीट शेयर की है।
सीबीएसई ने नहीं की कोई घोषणा
सीबीएसई की ओर से अभी तक, कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म-2 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए डेट शीट से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं दी गई है। नवीनतम अपडेट की अधिकृत जानकारी और प्रमाणित सूचना के लिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स - cbseacademic.nic.in और cbse.gov.in पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
स्कूल अधिकारियों से भी कर सकते हैं संपर्क
आधिकारिक डेट शीट को अंतिम रूप देने के बाद, सीबीएसई इसे आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी जारी करेगा। छात्रों को किसी भी अन्य स्रोत पर मिलने वाली किसी भी अन्य जानकारी को पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट से क्रॉस-चेक कर लेना चाहिए या फिर वे इनकी पुष्टि करने के लिए अपने स्कूल के अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X