फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Fact Check CBSE Class 10th 12th Term 2 Exam Date Sheet 2022 Released or Not

Fact Check: क्या चार मई से होंगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षाएं? जानिए वायरल डेटशीट की सच्चाई

Wed, 02 Feb 2022 07:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 07:20 PM IST
सार

Fact Check CBSE Term 2 Exam Date Sheet 2022 Released or Not: दावा किया गया है कि सीबीएसई कक्षा-10वीं और 12वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षाएं, बुधवार, 04 मई, 2022 से शुरू होने वाली हैं। जबकि प्रायोगिक यानी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 मार्च, 2022 से प्रारंभ हो जाएंगी।

विज्ञापन
Fact Check CBSE Class 10th 12th Term 2 Exam Date Sheet 2022 Released or Not
पड़ताल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक अधिसूचना में बताया गया है कि सीबीएसई की ओर से कक्षा-10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। इसमें दावा किया गया है कि सीबीएसई कक्षा-10वीं और 12वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षाएं, बुधवार, 04 मई, 2022 से शुरू होने वाली हैं। जबकि प्रायोगिक यानी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 मार्च, 2022 से प्रारंभ हो जाएंगी। लेकिन तथ्यात्मक जांच में यह डेटशीट सत्यापित नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन

लाखों छात्रों को असली डेट शीट का इंतजार

इसे लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों के लिए चेतावनी स्वरूप एक एडवाइजरी जारी की है। सीबीएसई ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस डेट शीट को खारिज कर दिया है। सीबीएसई टर्म-2 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए लाखों छात्रों को असली डेट शीट का इंतजार है। कुछ लोगों ने इसका गलत फायदा उठाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी डेट शीट शेयर की है।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई ने नहीं की कोई घोषणा

सीबीएसई की ओर से अभी तक, कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म-2 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए डेट शीट से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं दी गई है। नवीनतम अपडेट की अधिकृत जानकारी और प्रमाणित सूचना के लिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स - cbseacademic.nic.in और cbse.gov.in पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन

स्कूल अधिकारियों से भी कर सकते हैं संपर्क

आधिकारिक डेट शीट को अंतिम रूप देने के बाद, सीबीएसई इसे आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी जारी करेगा। छात्रों को किसी भी अन्य स्रोत पर मिलने वाली किसी भी अन्य जानकारी को पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट से क्रॉस-चेक कर लेना चाहिए या फिर वे इनकी पुष्टि करने के लिए अपने स्कूल के अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed