{"_id":"5ee8306b8ebc3e431e1f33b1","slug":"extended-application-dates-for-ugc-net-and-jnu-and-five-other-entrance-exam-you-can-apply-till-june-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट, जेएनयू समेत 5 प्रवेश परीक्षाओं के लिए 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूजीसी नेट, जेएनयू समेत 5 प्रवेश परीक्षाओं के लिए 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
Tue, 16 Jun 2020 08:08 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों की मांग पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, जेएनयू, इग्नू समेत आईसीएआर प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र भरने की डेट 30 जून तक बढ़ा दी गई है। अभी तक छात्र 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते थे।
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक विनीत जोशी की ओर से इस संबंध में सोमवार शाम को छात्रों की पब्लिक नोटिस के माध्यम से सूचान दे दी गई है। जेएनयू में स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला इसी प्रवेश परीक्षा से होगा। इसके अलावा इग्नू पीएचडी, एमबीए समेत मैनेजमेंट कोर्स में इससे दाखिला देगा। इसके अलावा देश के सभी एग्रीकल्चर संस्थानों में भी इसी प्रवेश परीक्षा से दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट परीक्षा भी शामिल है। एनटीए प्रबंधन की ओर से जारी पब्लिक नोटिस में लिखा है कि कोरोना बचाव के चलते ऑनलाइन आवेदन की डेट बढ़ाई जा रही है। यदि ऑनलाइन आवेदन पत्र और परीक्षा में किसी भी तरह का बदलाव होता है, तो उसकी सूचना एनटीए वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा अन्य किसी सूचना को सही न मानें। एनटीए किसी भी छात्र या अभिभावक को किसी प्रकार से फोन नहीं करती है, इसलिए यदि कोई फोन पर मदद की बात कहें तो उसे सच न मानें।
विज्ञापन
छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर जांच सकते हैं। इसके अलावा छात्र इन नंबरों 8287471852, 8178359845, 9650173668, 9599676953, 8882356803 पर फोन कर जानकारी ले सकेंगे।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X