{"_id":"5fe02cd18ebc3e3eb07fb62b","slug":"education-minister-nishank-will-make-an-important-announcement-tomorrow-for-the-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा मंत्री निशंक कल करेंगे अहम घोषणा, इस वक्त आएंगे लाइव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा मंत्री निशंक कल करेंगे अहम घोषणा, इस वक्त आएंगे लाइव
Mon, 21 Dec 2020 10:34 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE Class 10-12 Board Exams 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' कल सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम घोषणा कर सकते हैं। दरअसल, शिक्षा मंत्री सोशल मीडिया के जरिए लाइव आएंगे और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे, जिसमें वह दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि भी जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बोर्ड परीक्षा 2021 : तारीखों को लेकर असंमजस जारी, ऐसे तैयारी करा रहे स्कूल
विज्ञापन
कल शाम चार बजे शिक्षा मंत्री फेसबुक और ट्विटर पर आएंगे लाइव
शिक्षा मंत्री 22 दिसंबर शाम चार बजे बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया के जरिए लाइव आएंगे। वो ट्विटर और फेसबुक लाइव के जरिए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभिभावकों और छात्रों की चिंताओं पर जवाब देंगे और परीक्षा को लेकर बड़ी घोषणा करने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-AFA : देश की एकमात्र वायु सेना अकादमी, जहां अभिनंदन जैसे जांबाज तैयार होते हैं
इससे पहले शिक्षा मंत्री पिछले गुरुवार को सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं पर सोशल मीडिया के जरिए संवाद करने वाले थे, लेकिन उनका यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था और जिसे आगे बढ़ाकर 22 दिसंबर निर्धारित किया गया। अभी तक सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई तिथि तय नहीं की है और न ही कोई कार्यक्रम जारी किया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट वायरल हुए थे, जिनमें 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च 2021 में किये जाने की बात कही जा रही थी। जिस पर सीबीएसई ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि बोर्ड की तरफ से अभी दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई कार्यक्रम और जानकारी साझा नहीं की गई है।
कमेंट
कमेंट X