फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DUET admit cards 2021 released, here is the steps and direct link to download admit card

DUET 2021: प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक की मदद से कर सकते हैं डाउनलोड

Wed, 22 Sep 2021 03:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 22 Sep 2021 03:46 PM IST
सार

DUET 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (DUET) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया। जिन उम्मीदवारों ने डीयू प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
DUET admit cards 2021 released, here is the steps and direct link to download admit card
DUET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, डीयूईटी के लिए प्रवेश पत्र आज यानी 22 सितंबर, 2021 को जारी कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी दी है। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए डीयूईटी 2021 कंप्यूटर आधारित मोड में 26 सितंबर, 2021 से 1 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और ntaexam2021.cbtexam.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि डीयूईटी एडमिट कार्ड 2021 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को इसे परीक्षा हॉल में ले जाना याद रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। महत्वपूर्ण तिथियों और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण देखने के लिए खबर को आगे पढ़ें।

विज्ञापन

डीयूईटी एडमिट कार्ड 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

घटना का नाम दिनांक
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 22 सितंबर 2021
डीयूईटी 2021 की परीक्षा शुरू होने की तिथि 26 सितंबर, 2021
डीयूईटी 2021 की परीक्षा समाप्त होने की तिथि 1 अक्टूबर, 2021

DUET 2021: एनटीए ने जारी किया शेड्यूल, 26 सितंबर से होगी परीक्षा, ऐसा होगा पैटर्न

डीयूईटी एडमिट कार्ड 2021: कैसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in या ntaexam2021.cbtexam.in पर जाएं।
  • उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'DUET 2021 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।'
  • वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार DUET एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए यहां दी गई सीधी लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • अपना फॉर्म नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और फिर लॉगिन पर क्लिक करें।
  • NTA द्वारा आपका DUET एडमिट कार्ड 2021 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए उसी की एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण में कोई विसंगति है, तो उन्हें तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए। आप एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को Duet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed