डीयूईटी 2021: 26 सितंबर से 1 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी परीक्षा, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन
डीयूईटी परीक्षा 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डीयूईटी 2021 के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसके मुताबिक स्नातकोत्तर, एम.फिल/पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी डीयूईटी 2021 परीक्षा के लिए 26 जुलाई, 2021 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को डीयू की आधिकारिक वेबसाइट uod.ac.in पर जाना होगा। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2021 निर्धारित की गई है।
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
एजेंसी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होगी और 31 अगस्त, 2021 तक जारी रहेगी। डीयूईटी परीक्षा 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा की तारीखों का उल्लेख करने वाला विस्तृत कार्यक्रम बाद में एनटीए की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
डीयूईटी 2021: ऐसे करें आवेदन
- दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को पीजी प्रोग्राम लिंक या पीएच.डी प्रोग्राम लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पंजीकरण विवरण या लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरें और भुगतान विकल्प पर क्लिक करें।
- एक बार भुगतान हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें, आपका आवेदन जमा हो जाएगा।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X