DU Result 2021: बीए और बीएमएस के रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपने अंक
दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए डीयू फाइनल ईयर रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। डीयू ने बीए और बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के लिए परिणामों की घोषणा की है। इस साल 11 हजार से ज्यादा छात्र इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए डीयू फाइनल ईयर रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। डीयू ने बीए और बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के लिए परिणामों की घोषणा की है। इस साल 11 हजार से ज्यादा छात्र इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में शामिल हुए थे। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार, 26 जुलाई की शाम को डीयू बीए के परिणाम घोषित करते हुए ट्विटर पर जानकारी। ट्वीट में लिखा है, निम्नलिखित दो यूजी पाठ्यक्रम के सेमेस्टर 6 के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही यूजी पाठ्यक्रमों के सभी प्रमुख कोर्सेज के परिणाम घोषित किए जाते हैं। 501:(CBCS) B.A.(PROG) में कुल 11,173 छात्र थे और 590:(CBCS) बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में कुल 584 छात्र पंजीकृत थे।
#Results
— University of Delhi (@UnivofDelhi) July 26, 2021
The following 2 UG results of SEMESTER 6 declared. With this, all major results of UG courses are declared.
501:(CBCS) B.A.(PROG)
Total students: 11173
590:(CBCS) BACHELOR OF MANAGEMENT STUDIES
Total students: 584
पंजीकृत छात्र अपने रोल नंबर और कॉलेज के नाम के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्रों को मार्कशीट की जानकारी के लिए अपने संबंधित कॉलेजों से संपर्क करना होगा। कॉलेजों की ओर से छात्रों को मार्कशीट वितरित की जाएगी।
डीयू फाइनल ईयर रिजल्ट 2021 ऐसे करें चेक
- उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर, 'Results' वाले सेक्शन पर जाएं।
- परिणाम टैब में, अंतिम सेमेस्टर के परिणामों की देखने के लिए उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
- या यहां परिणाम देखने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
- पेज खुलने के बाद, कॉलेज का नाम, परीक्षा सत्र, रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- लॉगिन पर क्लिक करें, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- डाउनलोड करें या उसका स्क्रीनशॉट लें।
- परिणामों की हार्ड कॉपी अपने पास अवश्य रखें।
कमेंट
कमेंट X