फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU UG Admission: First Seat Allotment List Releases Today, Accept Allotted Seats with Upgrade Option Available

DU Admission: स्नातक में दाखिले के लिए कॉलेजों में सीट आवंटन आज; सीट स्वीकार करें, अपग्रेड का विकल्प भी मौजूद

Sat, 19 Jul 2025 08:28 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 19 Jul 2025 08:28 AM IST
सार

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिले के लिए पहली सीट आवंटन सूची आज शाम 5 बजे जारी होगी। छात्र 21 जुलाई तक सीट स्वीकार कर सकते हैं। अपग्रेड और फ्रीज विकल्प भी उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
DU UG Admission: First Seat Allotment List Releases Today, Accept Allotted Seats with Upgrade Option Available
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 69 कॉलेजों में उपलब्ध 79 स्नातक कोर्सेज की 71,624 सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए पहला सीट आवंटन आज होगा। छात्रों के डैशबोर्ड पर शाम पांच बजे सीट आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


डीयू प्रशासन ने बताया कि छात्रों को आवंटित सीट को स्वीकार करना ही होगा, सीट आवंटन से संतुष्ट नहीं होने पर वह अपग्रेड का विकल्प ले सकते हैं। 21 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक सीट को स्वीकार किया जा सकेगा। स्वीकार नहीं करने पर वह कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम से बाहर हो जाएंगे और दाखिला नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

डीयू की सलाह- मौका न गंवाएं, सीट स्वीकार करें

डीयू के अनुसार यदि कोई छात्र सीट को स्वीकार नहीं करता तब यह माना जाएगा कि वह उस सीट पर दाखिला नहीं चाहता है। सीट स्वीकार करने पर वह सिस्टम में बने रहेंगे और सीट को अपग्रेड कर सकेंगे। छात्र अपग्रेड तभी करें जब वह अन्य आवंटन सूची का इंतजार करना चाहता है। यदि किसी छात्र को एक से ज्यादा सीट आवंटित होगी तो उन्हें किसी एक सीट को ही स्वीकार करना होगा। वहीं यदि कोई छात्र अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट है तो वह उस सीट को फ्रीज कर सकते हैं। इसके बाद वह अगले राउंड में नहीं जा सकेंगे। पहली सीट आवंटन के बाद उन्हें फीस का भुगतान 23 जुलाई शाम पांच बजे तक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट आवंटन की नीति में बड़ा बदलाव

डीयू में इस बार सीटों को भरने के लिए अलग नीति अपनाई जाएगी। इस बार नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में अतिरिक्त सीट आवंटन को अपनाया नहीं जाएगा। इन कॉलेजों में पहले ही राउंड में काफी सीटें भर जाती है। नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में केवल भाषाओं के विषयों में 50 फीसदी अतिरिक्त सीट आवंटित की जाएंगी।

सांध्यकालीन कॉलेजों में जहां सीटें नहीं भरेंगी वहां पहले राउंड में ही 80-100 फीसदी तक अतिरिक्त सीटें आवंटित की जाएंगी। सांध्यकालीन कॉलेजों, अदिति, भगिनी निवेदिता, श्रद्धानंद समेत कॉलेजों में सामान्य, ओबीसी व ईडब्लयूएस श्रेणी के छात्रों के लिए 80 फीसदी अतिरिक्त सीटें आवंटित की जाएंगी जबकि एससी-एसटी व पीडब्लयूडी श्रेणी में सीटों का आवंटन सौ फीसदी तक होगा।

राजधानी, शिवाजी, अरबिंदो, देशबंधु, दयाल सिंह समेत 39 कॉलेजों में इकोनॉमिक्स, बीकॉम, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र व इतिहास जैसे प्रोग्राम में सामान्य, ओबीसी व ईडब्लयूएस श्रेणी के लिए 20 फीसदी अतिरिक्त सीटें आवंटित होंगी।

वहीं, बाकी कोर्सेज में सामान्य, ईडब्लयूएस व ओबीसी श्रेणी के लिए 30-35 फीसदी अतिरिक्त सीटों का आवंटन होगा जबकि एससी, एसटी व पीडब्लयूडी श्रेणी के छात्रोंं के लिए यह आवंटन 50 फीसदी तक होगा। यहां भाषाओं के कोर्स में भी 50 प्रतिशत तक सीटें अतिरिक्त दी जाएंगी।
 

डीयू स्नातक प्रवेश 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि
पहली CSAS सीट आवंटन सूची 19 जुलाई (शाम 5 बजे)
सीट स्वीकार करना 19 से 21 जुलाई
दस्तावेज़ सत्यापन 19 से 22 जुलाई
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 23 जुलाई (शाम 4:59)
खाली सीटों की घोषणा 24 जुलाई (शाम 5 बजे)
वरीयता का पुनः निर्धारण 24–25 जुलाई
दूसरी सीट आवंटन सूची 28 जुलाई (शाम 5 बजे)
दूसरी सूची के लिए प्रक्रिया 28 जुलाई से 1 अगस्त

सीट आवंटन के बाद की प्रक्रिया

  • सीट स्वीकार करने पर छात्रों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी
  • जांच के बाद कॉलेज फीस भुगतान या छुटे हुए दस्तावेज की मांग करेगा।
  • कॉलेज की मंजूरी के बाद छात्र फीस का भुगतान कर सकेंगे।
  • अस्वीकृति, सीट रद्दीकरण और नाम वापसी के कारण खाली हुई सीटों की उपलब्धता के आधार पर डीयू अगला राउंड आयोजित करेगा।
  • जो छात्र इस दौरान अपग्रेड का विकल्प चुनेंगे उन पर सीटों की उपलब्धता के आधार पर अगले आवंटन राउंड में विचार किया जाएगा।
  • अपग्रेड का विकल्प लेने पर छात्र को अपग्रेड की गई सीट को स्वीकार करना होगा।
  • अपग्रेड सीट को स्वीकार नहीं करने पर छात्र को डिफॉल्ट रूप से रद्द माना जाएगा और वह दाखिला सिस्टम से बाहर हो जाएगा।
  • सीट फ्रीज करने के बाद नाम वापस भी नहीं लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed