{"_id":"66b9cc726a1f19ad5f085fd7","slug":"du-ug-admission-2024-physical-test-for-eca-quota-starts-today-know-where-trials-will-be-held-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU UG Admission 2024: ईसीए कोटा के लिए फिजिकल टेस्ट आज से शुरू, यहां जानें किन कॉलेज में होंगे ट्रायल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU UG Admission 2024: ईसीए कोटा के लिए फिजिकल टेस्ट आज से शुरू, यहां जानें किन कॉलेज में होंगे ट्रायल
Mon, 12 Aug 2024 02:19 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:19 PM IST
सार
DU UG Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीयू में ईसीए कोटा के तहत होने वाले प्रवेश के लिए ट्रायल आज से शुरू हो चुके हैं, जो कि 22 अगस्त तक चलेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
DU UG Admission 2024: डीयू प्रशासन की ओर से शनिवार को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज कोटा के माध्यम से 2024-25 स्नातक शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज से ट्रायल शुरू हो गए हैं। ट्रायल में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही प्रवेश प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता में छूट दी जाएगी। छात्रों को टेस्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ट्रायल के समय देखना होगा। बता दें कि इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय ने ईसीए और खेल श्रेणियों के लिए प्रत्येक कॉलेज में कुल सीटों का 5 प्रतिशत आवंटित किया है।
कहां होंगे ट्रायल
ईसीए कोटा के जरिए प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों को ट्रायल के लिए संबंधित ट्रायल सेंटर पर ही जाना होगा। हिंदी और अंग्रेजी में क्रिएटिव राइटिंग का ट्रायल 16 अगस्त को हंसराज कॉलेज में होगा। वहीं भारतीय क्लासिकल के लिए डांस ट्रायल 12 अगस्त से 17 अगस्त तक, भारतीय फॉक डांस के लिए ट्रायल 20 और 21 अगस्त को, वेस्टर्न डांस के लिए ट्रायल 21 और 22 अगस्त को और कोरियोग्राफी के लिए ट्रायल 23 अगस्त को माता सुंदरी कॉलेज में होंगे।
हिंदी डिबेट के लिए 12 अगस्त से 13 अगस्त के बीच और अंग्रेजी के लिए 13 अगस्त से 22 अगस्त के बीच होंगे। यह ट्रायल सेंटर रामजस कॉलेज में होंगे। वहीं फोटोग्राफी और फिल्म मेकिंग के ट्रायल 20, 21 और 22 अगस्त को महाराजा अग्रसेन कॉलेज में होंगे।
विज्ञापन
फाइन आर्ट्स में स्कैचिंग और पेंटिंग जैसे विषयों के लिए ट्रायल 20 अगस्त से शुरू होंगे जो कि 23 अगस्त तक चलेंगे। उधर शास्त्रीय और सुगम संगीत के लिए ट्रायल 12 से 22 अगस्त के बीच, पश्चिमी शास्त्रीय और सुगम संगीत के लिए 22 से 23 अगस्त के बीच, भारतीय वाद्य संगीत के लिए 20 से 21 अगस्त के बीच, पश्चिमी वाद्य संगीत के लिए 22 से 23 अगस्त के बीच आयोजित किए जाएंगे। जो कि भारतीय कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे। थिएटर के लिए ट्रायल 12 से 21 अगस्त के बीच मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे।
क्विज के लिए ट्रायल 20 अगस्त को दौलत राम कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे। वहीं दिव्यता के लिए ट्रायल 13 अगस्त को गुरु तेग बहादुर कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा योग के लिए ट्रायल 21 से 22 अगस्त के बीच और पीजीडीएवी कॉलेज में होंगे।

कमेंट
कमेंट X