फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU: the second webinar will be held on June 29 for admission in Delhi University

DU University: दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आज होगा दूसरे वेबिनार का आयोजन

Mon, 29 Jun 2020 09:26 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 29 Jun 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
DU: the second webinar will be held on June 29 for admission in Delhi University

Delhi University: कोविड-19 के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए इस बार ओपन डेज की जगह वेबिनार आयोजित किए जा रहे हैं। बीते सप्ताह पहला वेबिनार होने के बाद अब सोमवार को दूसरा वेबिनार आयोजित किया जा रहा है। इसमें छात्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दाखिले से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसमें हिस्सा लेने के लिए छात्रों को लिंक http:/qrgo.page.link/CoFHi के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क है। इसके अलावा छात्र डीयू के फेसबुक पेज facebook.com/DUADM ISSIONBRANCH के माध्यम से भी इस वेबिनार से जुड़ सकते हैं। अंडर ग्रेजुएट एडमिश 2020-21 लाइव वेबिनार में दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न कोटे (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्लूएस) के संबंध में सवालों के जवाब दाखिला विशेषज्ञ देंगे।
विज्ञापन


हालांकि बिना कोटे वाले छात्र भी फॉर्म भरने में आ रही दिक्कत व दाखिले से जुड़े अन्य सवालों के जवाब ले सकेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय में देशभर के छात्र दाखिला लेने के इच्छुक होते हैं। बाहरी राज्यों के साथ-साथ दिल्ली के छात्रों के भी दाखिला प्रक्रिया, अंकों, कट ऑफ, योग्यता, रिजल्ट के बाद अंकों को अपलोड करने को लेकर काफी सवाल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन बुक एग्जाम टलने से बाहरी छात्रों की परेशानी बढ़ी

  • दिल्ली विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के लिए आयोजित होने वाले ओपन बुक एग्जाम (ओबीई) के स्थागित होने से दिल्ली से बाहर जाने वाले छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के कई छात्र घर वापसी के लिए फ्लाइट के टिकट भी बुक करा लिए थे। उत्तर पूर्वी राज्यों में रहने वाले कई छात्र अपने शिक्षकों से इस संबंध में सहायता की गुहार लगा रहे हैं। मणिपुर के रहने वाले एक छात्र के अनुसार परीक्षा स्थगित होने से उन्हें असुविधा होगी। पूर्व की परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होनी थीं। ऐसे में उन्होंने 15 जुलाई को परीक्षाएं समाप्त होने के बाद उसी दिन की फ्लाइट के टिकट घर वापस जाने के लिए करा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed