फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU provides a centenary chance to take exams and complete degree for drop-out students

Delhi University: डीयू ड्रॉप आउट छात्रों को देगा एक विशेष मौका, शताब्दी वर्ष में पूरी कर सकेंगे अधूरी पढ़ाई

Mon, 02 May 2022 08:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 08:16 PM IST
सार

ऐसे में डीयू यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से पुराने छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने का विशेष मौका देने की पेशकश की गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को घोषणा की कि जो लोग अंतिम वर्ष में कॉलेज छोड़ चुके हैं, वे परीक्षाओं में शामिल होकर अपनी डिग्री पूरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
DU provides a centenary chance to take exams and complete degree for drop-out students
Delhi University - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने अपने शताब्दी वर्ष के शुरू होने पर पूर्व विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी है। एक मई, 2022 से दिल्ली विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में डीयू यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से पुराने छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने का विशेष मौका देने की पेशकश की गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने सोमवार को घोषणा की कि जो लोग अंतिम वर्ष में कॉलेज छोड़ चुके हैं, वे परीक्षाओं में शामिल होकर अपनी डिग्री पूरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने बताया कि ऐसे पूर्व छात्रों को जो किसी भी कारणवश ड्रॉप आउट कर गए थे, अगर वे दोबारा पढ़ाई पूरी करने के इच्छुक हैं तो हम उन्हें एक अतिरिक्त विशेष मौका देंगे। ऐसे छात्रों के लिए वन टाइम "शताब्दी वर्ष" के अवसर पर पंजीकरण प्रांरभ किए जा रहे हैं। साल भर चलने वाले इस शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान पूर्व ड्रॉप आउट छात्र परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने संबंधित डिग्री पाठ्यक्रम को पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बताया कि इस दायरे में विश्वविद्यालय सभी घटक कॉलेज, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और प्रोफेशनल कोर्स पाठ्यक्रमों के छात्रों के साथ ही गैर कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी), स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और विदेशी मूल के पंजीकृत छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे।  डीयू के डीन ऑफ एग्जामिनेशन ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि पूर्व ड्रॉप आउट छात्र शताब्दी वर्ष के लिए अपना पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं। 

 

विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले संकायों, विभागों, कॉलेजों और केंद्रों को 20 जून, 2022 तक ऐसे छात्रों द्वारा भरे गए पंजीकरण फॉर्म की पुष्टि और सत्यापन को पूरा करने के लिए अधिसूचित किया गया है। आदेश में कहा गया है, पूर्व छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के ऑनलाइन डे पोर्टल लिंक का उपयोग करके भी अपना पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।

पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद, छात्र आगे के संदर्भ के लिए भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट रख सकते हैं। आवेदक उम्मीदवारों के अंतिम प्रवेश पत्र उनके संबंधित संकाय, विभाग, कॉलेज या केंद्र द्वारा पंजीकरण फॉर्म की पुष्टि के बाद जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed