फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU admissions 2021 Over 3.18 lakh candidates register on admission portal

दाखिले 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर 3.18 लाख से अधिक पंजीकरण, सर्वाधिक दिल्ली एनसीआर से

Wed, 18 Aug 2021 05:31 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 18 Aug 2021 05:31 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 3,18,158 उम्मीदवारों ने प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जिनमें से 1,47,435 ने भुगतान पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
DU admissions 2021 Over 3.18 lakh candidates register on admission portal
Delhi University

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर 3.18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। विश्वविद्यालय ने दो अगस्त को स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी और यह 31 अगस्त, 2021 तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 3,18,158 उम्मीदवारों ने प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जिनमें से 1,47,435 ने भुगतान पूरा कर लिया है। सीबीएसई से आवेदकों की सर्वाधिक संख्या 1,21,796 है, इसके बाद आईएससी के 4,817, हरियाणा बोर्ड के 4,723, उत्तर प्रदेश बोर्ड के 2,984 छात्र उम्मीदवार हैं। वहीं, आवेदकों की सबसे कम संख्या 335 हिमाचल प्रदेश बोर्ड से है।
विज्ञापन


वहीं, आवेदक भुगतान करने वालों में पुरुष आवेदकों की संख्या 65,507 और महिला आवेदकों की संख्या 82,155 है। जबकि, क्षेत्रीयता के आधार पर आवेदकों की सबसे अधिक संख्या दिल्ली-एनसीआर से 20,398 है, जबकि सबसे कम संख्या कटक और शिलांग से है, जिनमें से प्रत्येक में 10 छात्रों के आवेदन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय को पाठ्येतर गतिविधियों की श्रेणी के तहत 8,333 और खेल श्रेणी के तहत 5,187 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पिछले साल की तरह इन कैटेगरी में दाखिले प्रमाण - पत्र के आधार पर होंगे। विश्वविद्यालय कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति के कारण इस वर्ष दाखिला परीक्षा आयोजित नहीं कर रहा है। 

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 1,37,084 आवेदकों ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग 73,917 भरे हुए फॉर्म जमा किए गए हैं, जबकि 20,590 फॉर्म अभी अधूरे हैं।


उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ एक अक्तूबर को जारी की जा सकती है। पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिले चार अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। बीते वर्षों की तरह इस साल भी विद्यार्थियों को दाखिले के लिए तीन दिन ही मिलेंगे। डीयू प्रशासन की ओर से पहले कहा गया था कि कट ऑफ सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed