{"_id":"615c5fef8ebc3edadf304594","slug":"du-admissions-2021-delhi-university-receives-over-30-000-applications-on-first-day-2-286-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय को पहले दिन मिले 30 हजार से अधिक आवेदन, 2,286 स्वीकृत किए गए","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय को पहले दिन मिले 30 हजार से अधिक आवेदन, 2,286 स्वीकृत किए गए
Tue, 05 Oct 2021 07:53 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:53 PM IST
सार
DU Admissions 2021: यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार शाम सात बजे तक 30,554 आवेदन आए। इनमें से 2,286 आवेदन स्वीकृत किए गए और 795 विद्यार्थियों ने फीस जमा की।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन शुरू।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कट ऑफ जारी होने के बाद एडमिशन के लिए पहले दिन ही हजारों विद्यार्थियों की लाइन लग गयी। विश्वविद्यालय के डेटा के अनुसार स्नातक विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए सोमवार शाम 7 बजे तक 30,554 आवेदन आए, इनमें से 2,286 आवेदन स्वीकृत किए गए और 795 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दी है। कई कॉलेजों के प्रिंसिपल ने बताया कि कई विद्यार्थियों के आवेदन आए जिनके 100 प्रतिशत अंक थे। जबकि कॉलेज द्वारा इतने अंक मांगे नहीं गए थे।
विज्ञापन
6 को खत्म होगी पहली पहले कट ऑफ के एडमिशन की प्रक्रिया
विश्वविद्यालय के कॉलेजों में एडमिशन के लिए पहली कट ऑफ की प्रक्रिया 6 अक्तूबर तक खत्म हो जाएगी। इसके बाद 9 अक्तूबर को दूसरी और 16 अक्तूबर को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय के अनुसार लगभग 4500 विद्यार्थियों ने इस साल 12वीं में कला के विषयों में 100 प्रतिशत स्कोर किया है।
विज्ञापन
हिंदू कॉलेज में स्नातक के लिए जनरल कैटेगरी की कटऑफ 100 प्रतिशत गई है। इतने प्रतिशत अंक वाले 90 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं विभिन्न कॉलेज के पाठ्यक्रमों कई में भी 100 प्रतिशत वाले विद्यार्थियों के आवेदन मिले हैं। बता दें कि पिछले साल पहले दिन आवोदन करने वालो की संख्या लगभग 19 हजार थी।
विज्ञापन
4 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे
डेटा के अनुसार लगभग 4 लाख से ज्यादा (4,38,696) विद्यार्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन किया था। इन कॉलेजों में लगभग 70 हजार सीटें खाली हैं। आवेदन करने वालों में दिल्ली से सबसे ज्यादा 1.15 लाख (1,15,928), उत्तर प्रदेश से 55,617, हरियाणा से 37,743, बिहार से 16,704 और राजस्थान से 11,562 विद्यार्थी हैं।
एडमिशन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट du.ac.in पर जा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X