फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admissions 2021 Admissions started on the basis of second cut off list in DU, know what is the application process

DU Admissions 2021: डीयू में दूसरी कट ऑफ लिस्ट के आधार पर शुरू हुए दाखिले, जानिए क्या है आवेदन प्रक्रिया

Mon, 11 Oct 2021 01:53 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 11 Oct 2021 01:53 PM IST
सार

DU Admissions 2021: विद्यार्थियों को दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in या admission.uod.ac.in पर जाकर पंजीयन करवाना होगा और अपने जरूरी दस्तावेजों को सत्यापन के लिए अपलोड करना पड़ेगा।

विज्ञापन
DU Admissions 2021 Admissions started on the basis of second cut off list in DU, know what is the application process
DU Admissions 2021 - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज से दूसरी कटऑफ सूची के तहत एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एडमिशन विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in या admission.uod.ac.in पर जाकर पंजीयन करवाना होगा और अपने जरूरी दस्तावेजों को सत्यापन के लिए अपलोड करना पड़ेगा। एडमिशन प्रक्रिया 13 अक्तूबर तक चलेगी। विद्यार्थी पंजीयन करने से पहले अपने सभी दस्तावेजों को अच्छे से जांचकर तैयार कर लें और कॉलेजों के कटऑफ को देखकर सबसे बेहतर चार कॉलेज चुन लें। 

विज्ञापन


जानिए एडमिशन प्रक्रिया के लिए कौन से दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत।

1. 10वीं कक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट, जन्मतिथि और परिजनों के नाम के साथ। 
2. 12वीं कक्षा की मार्कशीट।
3. आईडी प्रूफ।
4. एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, सीडब्ल्यू, केएम सर्टिफिकेट अगर जरूरत हो तो।
5. ओबीसी (नन-क्रीमी लेयर) सर्टिफिकेट (आवेदक के नाम से) अगर जरूरत हो तो।
6.  ईसीए और स्पोर्ट्स कोटा के सर्टिफिकेट अगर जरूरत हो तो।
7.  पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और साइन की स्कैन की हुई कॉपी। 

DU admissions 2021: पंजीयन कैसे करें?

1. कटऑफ आधार पर अपनी पसंद का कॉलेज और पाठ्यक्रम चुनें।
2. दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और कैंडिडेट डैशबोर्ड में लॉग इन करें। 
3. जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
4. एडमिशन कंफर्म करने के लिए फीस जमा करें। 

जिन आवेदकों ने पहली कटऑफ में एडमिशन के लिए आवेदन किया था और फीस नहीं भरी थी। अगर अब अपनी पसंद के कॉलेज को बदलना चाहते हैं, तो उन्हें अपने पुराने आवेदन को कैंसिल कर के नया आवेदन करना होगा। इसके साथ ही उन्हें अपना कॉलेज और पाठ्यक्रम भी चुनना पड़ेगा। जिनका एडमिशन कॉलेजों द्वारा कंफर्म कर दिया गया था, और वह अपना एडमिशन कैंसिल करवाना चाहते हैं, तो उन्हें 1000 रुपये कैंसिलेशन चार्ज भरना पड़ेगा। 
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय ने दूसरी कटऑफ सूची 9 अक्तूबर को जारी की थी। इस बार के कटऑफ में पिछली बार से 0.5 फीसद और 1 फीसद की कटौती देखने को मिली है। विश्वविद्यालय ने बताया है कि वह इस बार अपनी पांच कटऑफ सूची जारी करेगा। बता दें की दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों 70 हजार सीटें हैं जिनमें से 36,130 पर एडमिशन हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed