{"_id":"5f8fc77c0a004006d211c929","slug":"du-admissions-2020-over-4-800-students-apply-under-second-cut-off-list-on-day-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admissions 2020: दूसरी कट ऑफ के तहत दूसरे दिन 4,800 से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admissions 2020: दूसरी कट ऑफ के तहत दूसरे दिन 4,800 से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन
Wed, 21 Oct 2020 11:31 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : PTI
DU Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट ऑफ के तहत दूसरे दिन स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 4800 से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। उनका कहना है कि डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरे दिन कुल 4,882 विद्यार्थियों ने आवेदन भरा है। जबकि पहले दिन 9,785 विद्यार्थियों ने आवेदन भरा था, जिनमें से 2580 छात्रों के दाखिले को मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नवोदय विद्यालय: सरकार की तैयारी पूरी पर राज्यों के कोविड-19 नियमों के चलते हो रही है देरी
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपनी दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी की थी।लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन में बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी, बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस और बीए (ऑनर्स) इकॉनोमिक्स के लिए कटऑफ शत प्रतिशत था। इन तीनों पाठ्यक्रमों में सीटें उपलब्ध हैं और उनके लिए छात्रों को बीए (ऑनर्स) इकॉनोमिक्स के लिए 99 फीसदी, बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी और बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस के लिए 99.75 फीसदी अंकों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-DUET: एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए उत्तर कुंजी जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
गौरतलब है कि डीयू में दूसरी कट ऑफ के तहत दाखिले की शुरुआत सोमवार 19 अक्तूबर से शुरू हुई है, जो कि 21 अक्तूबर शाम पांच बजे तक चलेगी। वहीं, पहली कट ऑफ सूची के तहत लगभग 50 फीसदी सीटें भर चुकी हैं।
24 अक्तूबर को जारी हो सकती है तीसरी कट ऑफ लिस्ट
वहीं, विश्वविद्यालय की तरफ से 24 अक्तूबर को तीसरी कट ऑफ सूची जारी की जा सकती है। तीसरी कटऑफ के लिए दाखिले की शुरुआत 26 अक्तूबर से होगी। बताया जा रहा है कि तीसरी कटऑफ के तहत कई पाठ्यक्रमों के लिए कट ऑफ काफी ज्यादा और कई के लिए कम जा सकती है।
कमेंट
कमेंट X