फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admissions 2020: First Cut-offs For Various UG Programmes On October 10

DU Admission 2020: विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट-ऑफ 10 अक्तूबर को जारी करने की योजना

Mon, 05 Oct 2020 01:34 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 05 Oct 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
DU Admissions 2020: First Cut-offs For Various UG Programmes On October 10
दिल्ली विवि में दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़ - फोटो : PTI

DU Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट-ऑफ 10 अक्तूबर को जारी करेगा। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय पहली कट-ऑफ निर्धारित 12 अक्तूबर से दो दिन पहले 10 अक्तूबर को जारी करने की तैयारी कर रहा है। विभिन्न स्नातक कोर्सों के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के जरिए पहली कट-ऑफ देख सकेंगे। बता दें कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से पहली बार डीयू में संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IIT JEE: आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में इस छात्र ने किया टॉप, कही ये अहम बात
विज्ञापन


इससे पहले डीयू ने हाल ही में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत पहले कट-ऑफ के आधार पर यूजी एडमिशन 12 अक्तूबर से शुरू होंगे जो कि 14 अक्तूबर तक चलेगें। फीस जमा करने का आखिरी दिन 16 अक्तूबर होगी और नया शैक्षणिक सत्र 18 नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE Advanced Result: चिराग ने किया टॉप, 5 आसान चरणों में ऐसे देखें अपना रिजल्ट

दिल्ली विश्वविद्यालय, डीन (प्रवेश), शोभा बगई का कहना है कि हम छात्रों के लिए एक वेबिनार आयोजित करेंगे कि कैसे कट-ऑफ की गणना करें व डैशबोर्ड पर पाठ्यक्रम और कॉलेजों का चयन करें। उन्होंने कहा कि  छात्रों को अधिक समय देने के लिए कटऑफ को पहले जारी करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed