फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   DU Admission 2025: Colleges to Offer Allotted Seats in Mop-Up Round Today, Fee Payment Open Till September 13

DU Admission 2025: मॉप-अप राउंड के लिए डीयू के कॉलेज आज आवंटित सीट करेंगे ऑफर, 13 सितंबर तक कर सकेंगे फीस जमा

Mon, 08 Sep 2025 08:34 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 08 Sep 2025 08:34 AM IST
सार

Delhi University Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक दाखिले 2025-26 के लिए मॉप-अप राउंड सीट आवंटन आज होगा। उम्मीदवार 11 सितंबर तक सीट स्वीकार कर सकेंगे और 13 सितंबर तक फीस का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
DU Admission 2025: Colleges to Offer Allotted Seats in Mop-Up Round Today, Fee Payment Open Till September 13
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

Delhi University UG Admission: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक कार्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉलेज मॉप-अप राउंड को लेकर सोमवार को आवंटित सीट ऑफर करेंगे। इसकी सूचना शाम पांच बजे जारी होगी। इच्छुक उम्मीदवार आवंटित सीट को 11 सितंबर पांच बजे तक स्वीकार सकेंगे।

विज्ञापन

13 सितंबर तक कर सकेंगे फीस जमा

दाखिले के लिए फीस का भुगतान 13 सितंबर शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। रविवार को मॉप-अप राउंड में आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। इस राउंड में दाखिला 12वीं के अंकों के आधार पर मिलेगा। सीयूईटी के अंकों की अनिवार्यता नहीं है।

विज्ञापन

एक से ज्यादा सीट मिलने पर क्या करें?

यदि किसी छात्र को एक समय में कॉलेज से कई सीट के लिए स्वीकृति मिलती है तो उसे एक का चयन करना होगा और उसी का भुगतान करना होगा। लिंक केवल दो दिनों के लिए मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किसी छात्र ने मॉप-अप राउंड में दाखिला लिया है और बाद में उसे कोई अन्य आवंटन प्राप्त होता है। तो वह मौजूदा दाखिला रद्द करके नए आवंटन से दाखिला ले सकता है। ऐसी स्थिति में छात्र को नए आवंटन की स्वीकृति प्राप्त होने के दो दिनों के भीतर अंतर शुल्क (यदि कोई) को जमा करना होगा।

दाखिला लेते समय छात्र को कॉलेज को एक शपथ पत्र देना होगा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उसे विश्वविद्यालय के किसी अन्य कॉलेज में दाखिला नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed