{"_id":"5f93d2778ebc3e9bb80b9b75","slug":"du-admission-2020-3rd-cut-off-expected-to-be-released-today-check-details-on-du-ac-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission 2020: आज जारी होगी तीसरी कट-ऑफ, सीमित सीटों पर ही होंगे दाखिले","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admission 2020: आज जारी होगी तीसरी कट-ऑफ, सीमित सीटों पर ही होंगे दाखिले
Sat, 24 Oct 2020 12:37 PM IST
शुभांगी गुप्ता
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
DU Admission 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DU 3rd Cut- Off 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट ऑफ लिस्ट के तहत प्रवेश प्रक्रिया के बाद 82 प्रतिशत से अधिक सीटें भर चुकी हैं। दूसरी कटऑफ में अधिकतर सीटें भरने के बाद अब दाखिले के अवसर सीमित हो गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से आज तीसरी कट ऑफ सूची जारी किये जाने की उम्मीद है। इसके लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए कुल 70,000 सीटें हैं। पहली कट ऑफ सूची में 35,500 सीटें भर गई थीं और दूसरी कट ऑफ सूची में 22,147 सीटें भरी गई। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पिछले शनिवार को अपनी दूसरी कट-ऑफ सूची जारी की थी। जिसमें कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश को बंद कर दिया गया था और कुछ कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवश्यक स्कोर में मामूली गिरावट देखी गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : सावधान! CBSE CTET 2020 परीक्षा को लेकर वायरल हो रहा है ये फेक नोटिस, जानें पूरा सच
विज्ञापन
गौरतलब है कि, कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है।
दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X