{"_id":"5f8e8c4024abfc7d66194d81","slug":"du-2nd-cut-off-2020-admission-more-than-9000-apply-on-day-1-check-availability-of-seats-other-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय: दूसरी कट ऑफ के तहत 9 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय: दूसरी कट ऑफ के तहत 9 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन
Tue, 20 Oct 2020 12:37 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विवि में दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट ऑफ के तहत पहले दिन हुए दाखिले के लिए 9700 से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। उनका कहना है कि सोमवार को पहले दिन दाखिले में कुल 9785 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। जिनमें से 2580 के दाखिले को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Jamia Hamdard Admissions 2020: यूजी-पीजी कोर्स के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो हजार से ज्यादा छात्रों ने फीस जमा करा दी है। गौरतलब है कि डीयू में दूसरी कट ऑफ के तहत दाखिले की शुरुआत सोमवार 19 अक्तूबर से शुरू हुई है, जो कि 21 अक्तूबर शाम पांच बजे तक चलेगी। विश्वविद्यालय ने पिछले शनिवार को दूसरी कट ऑफ सूची जारी की थी। पहली कट ऑफ सूची के तहत लगभग 50 फीसदी सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन
24 अक्तूबर को जारी हो सकती है तीसरी कट ऑफ लिस्ट
वहीं, विश्वविद्यालय की तरफ से 24 अक्तूबर को तीसरी कट ऑफ सूची जारी की जा सकती है। तीसरी कटऑफ के लिए दाखिले की शुरुआत 26 अक्तूबर से होगी। बताया जा रहा है कि तीसरी कटऑफ के तहत कई पाठ्यक्रमों के लिए कट ऑफ काफी ज्यादा और कई के लिए कम जा सकती है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कट-ऑफ सूची के तहत 34, 800 से ज्यादा छात्रों ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला लिया है। पहली कट-ऑफ लिस्ट 10 अक्तूबर को जारी की गई थी।
कमेंट
कमेंट X