दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी : छह हजार सीटों पर कल से शुरू होंगे दाखिले, 11 नए कोर्स लॉन्च
डीएसईयू में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कोर्स हेतु प्रवेश प्रक्रिया छह जुलाई, 2021 से शुरू हो रही है। इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी से अपनी पसंद के कोर्स चुनकर उनके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
राजधानी के छात्रों को कौशल आधारित शिक्षा देने के लिए दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) ने 11 कौशल आधारित स्नातक नए कोर्स शुरू किए हैं। वहीं, यूनिवर्सिटी की ओर से डिप्लोमा और डिग्री कोर्स की छह हजार सीटों पर छात्रों से प्रवेश आवेदन मांगे गए हैं। डीएसईयू में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कोर्स हेतु प्रवेश प्रक्रिया छह जुलाई, 2021 से शुरू हो रही है। इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी से अपनी पसंद के कोर्स चुनकर उनके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी डीएसईयू के केंद्रीकृत एडमिशन पोर्टल (www.dseuonline.in) पर जाकर एडमिशन ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : सीबीएसई : अगले सत्र के लिए 10वीं, 12वीं कक्षा की विशेष मूल्यांकन योजना घोषित
डीएसईयू ने विभिन्न उद्योगों की राय के आधार पर इन कोर्सेस को डिजाइन किया है, जिससे इन्हें सीखने वाले छात्रों को तुरंत नौकरी मिल सके। इन सभी कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। गौरतलब है कि डीएसईयू के 13 कैम्पस हैं। इनमें 15 डिप्लोमा, 18 स्नातक 11 फ्लैगशिप कोर्स, बीसीए और 6 बी.टेक पाठ्यक्रम) और दो स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
दाखिला प्रक्रिया को आसान बनाने और अभ्यर्थियों की मदद के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन न. 18003093209 (एडमिशन संबंधी प्रश्नों के लिए) और फॉर्म भरने के दौरान तकनीकी सहायता के लिए एक अन्य हेल्पलाइन न. 011-41169950 भी शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें : 99.7 फीसदी रहा कक्षा 10वीं का रिजल्ट, मेरिट लिस्ट नहीं आएगी, ऐसे देखें परिणाम
इस साल डीएसईयू के बी.टेक को छोड़ कर अन्य स्नातक कोर्सों में एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों को एक इंटरेस्ट प्रोफाइलिंग टेस्ट - PEGTM (Personality, Entrepreneurial mindset and general ability test) देना होगा, ताकि विद्यार्थी उस कोर्स को चुन सकें, जिसके लिए वे सबसे ज्यादा योग्य हैं।
यह भी पढ़ें : सीबीएसई कक्षा 10 : अंक गणना पर दिल्ली हाईकोर्ट में नौ जुलाई को होगी सुनवाई
कमेंट
कमेंट X