फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Do MBA and MCA from IGNOU University opens application window after permission from AICTE

MBA, MCA From IGNOU : इग्नू से करें एमबीए और एमसीए, एआईसीटीई से अनुमति के बाद विश्वविद्यालय ने आवेदन विंडो खोली

Sat, 25 Jun 2022 07:08 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 25 Jun 2022 07:08 AM IST
सार

इग्नू प्रशासन के मुताबिक, जुलाई सत्र में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से मॉस्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बैंकिंग एंड फाइनेंस), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन कर दी गई है।

विज्ञापन
Do MBA and MCA from IGNOU University opens application window after permission from AICTE
IGNOU - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एमबीए और एमसीए प्रोग्राम में ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) से पढ़ाई करवाएगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने एमबीए और एमसीए प्रोग्राम ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस मोड से करवाने को मंजूरी दे दी है। इसके आधार पर इग्नू ने जुलाई सत्र 2022-23 के लिए एमबीए और एमसीए प्रोग्राम में ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से दाखिले की घोषणा की है।

विज्ञापन


इग्नू प्रशासन के मुताबिक, जुलाई सत्र में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से मॉस्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बैंकिंग एंड फाइनेंस), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम के तहत मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड के तहत इन प्रोग्राम में जुलाई सत्र में दाखिला लेना चाहते हैं तो वे 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इग्नू एडमिशन पोर्टल पर छात्रों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड के तहत ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए छात्रों को ignouadmission.samarth.edu.in पर लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। जबकि ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर लॉगइन करने के बाद रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। दाखिला और प्रोग्राम संबंधी जानकारी भी इसी पोर्टल पर मिलेगी।

इग्नू: जुलाई सत्र के लिए 30 तक करें दोबारा रजिस्ट्रेशन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी(इग्नू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत जुलाई सत्र में दाखिले के लिए उम्मीदवार 30 जून तक दोबारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम के सभी छात्रों को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इग्नू में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में अगले सेमेस्टर में दाखिले के लिए सभी छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है। इसलिए विश्वविद्यालय में पहले से विभिन्न डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे छात्रों से आग्रह किया जाता है कि दोबारा रजिस्ट्रेशन 30 जून तक कर लें।


इसके लिए उन्हें सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर https:/ignou.samarth.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही छात्र दोबारा ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। पोर्टल पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना होगा। यहां छात्र को अपना मोबाइल नंबर, ईमेल-आईडी लिखना होगा। इसी पर विश्वविद्यालय के जरूरी जानकारियां भेजी जाएंगी। यदि छात्र ने पहले से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रखा होगा तो उसे अपना नाम और पासवर्ड डालकर ओपन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed