फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Dibrugarh University has suspended three wardens of hostel for ragging case

डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय रैगिंग मामला: छात्रावास के तीन वॉर्डन निलंबित, नए लोगों की होगी नियुक्ति

Wed, 30 Nov 2022 02:20 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 30 Nov 2022 02:20 PM IST
सार

Dibrugarh University Ragging Case : डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय रैगिंग मामला में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. जितेन हजारिका ने छात्रावास के तीन वार्डनों को निलंबित कर दिया है। वहीं उन्होंने जानकारी दी है कि इनके स्थान पर तीन नए वॉर्डन नियुक्त किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Dibrugarh University has suspended three wardens of hostel for ragging case
Dr. Jiten Hazarika Vice-Chancellor of Dibrugarh University - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Dibrugarh University Ragging Case : डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय रैगिंग मामला में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. जितेन हजारिका ने छात्रावास के तीन वॉर्डनों को निलंबित कर दिया है। वहीं उन्होंने जानकारी दी है कि इनके स्थान पर तीन नए वॉर्डन नियुक्त किए जाएंगे।  इससे पहले डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय ने जूनियर छात्रों की रैगिंग में कथित संलिप्तता के लिए आरोपी 21 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने चार आरोपी छात्रों को हिरासत में लिया था, इनमें एक मुख्य आरोपी निरंजन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री ने रैगिंग का मामला सामने आने पर गहरी नाराजगी जताई थी और विश्वविद्यालय को रैगिंग के प्रति सख्ती से निपटने का निर्देश दिया था। वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्रीर रनोज पेगु ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूदा था छात्र

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असम में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के एम कॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र आनंद सरमा ने रैगिंग से बचने के लिए छात्रावास की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। विश्वविद्यालय के छात्रावास के कुछ छात्रों द्वारा आनंद सरमा को कथित रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। प्रताड़ित किए जाने के डर से घबराकर आनंद ने रैगिंग से बचने के लिए छात्रावास की इमारत से छलांग लगा दी। जिससे उसे काफी चोटें आईं। उसे गंभीर हालत में शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 120बी/341/395/307/143 के तहत एफआईआर दर्ज की है। शहर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रैगिंग, लूट और हत्या के प्रयास में एक आरोपी निरंजन ठाकुर की गिरफ्तारी हुई है जबकि तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से अब तक 21 छात्रों को निष्कासित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले पीड़ित छात्र को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किए जाने की बात भी सामने आई है
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed