{"_id":"62024a5252e799113a0ebcc7","slug":"delhi-university-students-protest-at-du-north-campus-demanding-resumption-of-offline-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: डीयू में ऑफलाइन कक्षाओं की मांग को लेकर नॉर्थ कैंपस में छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi University: डीयू में ऑफलाइन कक्षाओं की मांग को लेकर नॉर्थ कैंपस में छात्रों ने किया प्रदर्शन
Tue, 08 Feb 2022 04:17 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 08 Feb 2022 04:17 PM IST
सार
Delhi University: छात्र संगठन बुधवार को भी अपनी मांगों को लेकर एकेडमिक काउंसिल की बैठक के बाहर धरना प्रदर्शन करेगें।
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाओं को शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को नॉर्थ कैंपस में छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इससे पहले छात्रों ने सोनवार को विश्वविद्यालय के कुलपति आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया था। हालांकि, शाम को पुलिस ने छात्रों को वहां से हटा दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को विभिन्न छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और अन्य ने ऑफलाइन कक्षाओं को शुरू करने और सोमवार को पुलिस द्वारा छात्रों से बुरे तरीके पेश आने के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन
साऊथ कैंपस में भी हुआ प्रदर्शन
मंगलवार को छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी विश्वविद्यालय के साऊथ कैंपस में ऑफलाइन कक्षाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र संगठन बुधवार को भी अपनी मांगों को लेकर एकेडमिक काउंसिल की बैठक के बाहर धरना प्रदर्शन करेगें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X