फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University NCWEB Special Cut-Off List 2023 out know how to check at ncweb.du.ac.in

DU NCWEB 2023: डीयू एनसीवेब की विशेष कट-ऑफ सूची जारी, एडमिशन शुरू

Wed, 06 Sep 2023 03:49 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 06 Sep 2023 03:49 PM IST
सार

DU NCWEB: डीयू ने शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) के बीए (प्रोग्राम) और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विशेष कट-ऑफ सूची जारी की है। 

विज्ञापन
Delhi University NCWEB Special Cut-Off List 2023 out know how to check at ncweb.du.ac.in
delhi university, du, दिल्ली विवि. दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

DU NCWEB Special Cut-Off List 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) के बीए (प्रोग्राम) और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विशेष कट-ऑफ सूची जारी की है। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया आज यानी 06 सितंबर 2023 से शुरू हो गई है जो 07 सितंबर को रात 11.59 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

डीयू एनसीडब्ल्यूईबी प्रवेश परीक्षा के लिए जो उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, वे दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर डीयू एनसीडब्ल्यूईबी की कट-ऑफ सूची देख सकते हैं। कट-ऑफ सूची को सामान्य, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों के अनुसार वर्गीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू एनसीडब्ल्यूईबी विशेष कट-ऑफ

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए डीयू एनसीडब्ल्यूईबी विशेष कट-ऑफ मिरांडा हाउस कॉलेज के लिए 86% और हंसराज कॉलेज के लिए 85% है। एनसीडब्ल्यूईबी के तहत केवल महिला उम्मीदवार ही प्रवेश के लिए पात्र हैं। कट-ऑफ सूची बीए और बीकॉम दोनों कार्यक्रमों के लिए पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।

विज्ञापन

DU NCWEB ऐसे करें चेक

  • दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर'डीयू एनसीवेब ऑनलाइन प्रवेश 2023-24' पर क्लिक करें।

  • अपना नाम, नंबर और सुरक्षा पिन जोड़कर खुद को पंजीकृत करें।

  • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।

  • अब, आवश्यक विवरण भरकर दस्तावेज अटैच करके ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।

  • फॉर्म भरने के बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों को दोबारा जांच लें।

  • कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed