फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University has postponed the first allotment list of CSAS 2022

DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय आज नहीं जारी करेगा CSAS की पहली आवंटन सूची

Tue, 18 Oct 2022 01:20 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडे Updated Tue, 18 Oct 2022 01:20 PM IST
सार

डीयू यूजी राउंड -1 मेरिट लिस्ट डीयू यूजी वरीयता भरने के दौरान आवेदकों द्वारा चुने गए कार्यक्रमों और कॉलेजों के संयोजन के आधार पर तैयार की जाएगी।  

विज्ञापन
Delhi University has postponed the first allotment list of CSAS 2022
DU UG Admission 2022 - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (Common Seat Allocation System)  की पहली आवंटन सूची को एक दिन के लिए टाल दिया है। विश्वविद्यालय आज यानी मंगलवार शाम पांच बजे इसे जारी करने वाला था। अब यह प्रक्रिया 19 अक्टूबर को संपन्न कराई जाएगी। admission.uod.ac.in की वेबसाइट डीयू प्रवेश 2022 (CSAS) यूजी प्रथम चरण आवंटन सूची की मेजबानी करेगा। 

विज्ञापन

सेंट स्टीफंस कॉलेज की याचिका पर होगी सुनवाई
डीयू यूजी राउंड -1 मेरिट लिस्ट डीयू यूजी वरीयता भरने के दौरान आवेदकों द्वारा चुने गए कार्यक्रमों और कॉलेजों के संयोजन के आधार पर तैयार की जाएगी। पीटीआई के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट बुधवार को डीयू के तहत आने वाले कॉलेजों में से एक सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा दाखिले पर दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला 
उच्च न्यायालय ने कॉलेज को डीयू द्वारा तैयार की गई प्रवेश नीति का पालन करने के लिए कहा है, जिसके अनुसार अपने स्नातक पाठ्यक्रमों में गैर-अल्पसंख्यक छात्रों को प्रवेश देते समय कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के स्कोर को 100 प्रतिशत वेटेज देना होगा। हालांकि, सेंट स्टीफंस कॉलेज CUET को केवल 85 फीसदी वेटेज देना चाहता है और इंटरव्यू को 15 फीसदी वेटेज हर कैटेगरी में छात्रों को दाखिले के लिए देना चाहता है।
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट से संतुष्ट उम्मीदवारों को देनी होगी स्वीकृति
डीयू यूजी CSAS मेरिट लिस्ट से संतुष्ट होने वाले उम्मीदवारों को अपनी स्वीकृति जमा करनी होगी। पहले स्वीकृति जमा करने की तारीख 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच थी। लेकिन अब, जब CSAS मेरिट सूची की तारीख को टाल दिया गया है, तो विश्वविद्यालय निर्धारित तिथियों को भी स्थगित कर सकता है। डीयू यूजी उम्मीदवारों द्वारा स्वीकृति जमा करने के बाद, कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed