फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi university DU releases academic calendar for 5th, 6th, 7th and 8th semester

डीयू शैक्षणिक कैलेंडर: 20 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं, 10 अक्तूबर से मिलेगा सेमेस्टर ब्रेक, यहां पढ़िए पूरा शेड्यूल

Sun, 27 Jun 2021 10:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 27 Jun 2021 10:52 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पांचवें, छठे, सातवें और आठवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। 

विज्ञापन
Delhi university DU releases academic calendar for 5th, 6th, 7th and 8th semester
दिल्ली यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने पांचवें, छठे, सातवें और आठवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कैलेंडर के अनुसार सेमेस्टर पांच व सात की कक्षाएं 20 जुलाई से और सेमेस्टर छह व आठ की कक्षाएं 1 जनवरी, 2022 से शुरू होंगी।

विज्ञापन

10 से 17 अक्तूबर तक मिलेगा मिड सेमेस्टर ब्रेक
पांच और सात सेमेस्टर के छात्रों के लिए मिड सेमेस्टर ब्रेक 10 से 17 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित हैं। 16 नवंबर से प्रैक्टिकल परीक्षा और तैयारी के लिए अवकाश मिलेगा। वहीं 30 नवंबर से सेमेस्टर पांच और सात के लिए थ्योरी पेपर शुरू होंगे। थ्योरी पेपर खत्म होने के बाद शीतकालीन अवकाश 17 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा।

विज्ञापन

छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 मई से होंगी

छठे और आठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए मध्य सेमेस्टर ब्रेक 13 मार्च से 20 मार्च के बीच होगा। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा और तैयारी के छुट्टियां 28 अप्रैल से शुरू होंगी। 11 मई से थ्योरी पेपर होंगे। पेपर के बाद विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश 26 मई से 19 जुलाई तक दिया जाएगा।

प्रथम वर्ष के लिए जारी हो चुका है शैक्षणिक कैलेंडर
हाल ही में, विश्वविद्यालय ने प्रथम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कैलेंडर भी जारी किया था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, प्रारंभिक अवकाश और प्रैक्टिकल परीक्षा 3 से 11 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं थ्योरी परीक्षा 12 से 24 अगस्त तक होंगी। इसके बाद 25 से 30 अगस्त तक छह दिनों के लिए सेमेस्टर ब्रेक होगा।

पांचवें, छठे, सातवें और आठवें सेमेस्टर का कैलेंडर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
स्नातक और स्नातकोत्तर के पहले वर्ष का कैलेंडर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed