Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi to Spend Rs 1,700 Cr on Infra Upgrade: Empanels Architects for Govt Buildings

दिल्ली: स्कूलों के बनेंगे आधुनिक भवन, 1700 करोड़ रुपये होंगे खर्च, डिजाइन तैयार करेंगे विशेषज्ञ आर्किटेक्ट

Fri, 06 Nov 2026 08:38 AM IST
आकाश कुमार आदित्य पाण्डेय
आदित्य पाण्डेय Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 06 Nov 2026 08:38 AM IST
सार

दिल्ली में 1700 करोड़ रुपये से सरकारी स्कूलों, दफ्तरों व आवासीय परिसरों का निर्माण और आधुनिक निर्माण होगा। डीएसआईआईडीसी ने इसके लिए विशेषज्ञ कंपनियों का 3 साल का पैनल बनाने की योजना तैयार की है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर है।
 

विज्ञापन
Delhi to Spend Rs 1,700 Cr on Infra Upgrade: Empanels Architects for Govt Buildings
Delhi Schools Upgradation - फोटो : AI Generated

विस्तार

दिल्ली में सरकारी स्कूलों, कार्यालयों और आवासीय परिसरों के निर्माण पर 1700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) ने इसकी व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। निगम इन परियोजनाओं के लिए आर्किटेक्चर और इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनियों का तीन साल का पैनल बनाएगा।

विज्ञापन


इस योजना के तहत दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों की 1500 करोड़ रुपये की भवन निर्माण परियोजनाओं का डिजाइन तैयार होगा। वहीं, 200 करोड़ रुपये के काम डीएसआईआईडीसी और अन्य विभागों के निर्माण कार्यों के लिए रखे गए हैं। इन भवनों में सरकारी स्कूल, शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय और आवासीय परिसर शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

विशेषज्ञ आर्किटेक्ट तैयार करेंगे डिजाइन

पुराने भवनों को आज के जमाने के लिहाज से आधुनिक बनाया जाएगा। विशेषज्ञ आर्किटेक्ट इन भवनों का डिजाइन, निर्माण योजना और तकनीकी खाका तैयार करेंगे। इससे भवनों की जगह, उपयोगिता और सुविधाओं की योजना बनाई जाएगी। सरकार जल्द ही बताएगी कि किन विभागों के कितने भवन कहां बनाए जाएंगे। पैनल में शामिल होने के लिए 28 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया और योग्यता मानक

पैनल में शामिल होने के लिए अनुभवी आर्किटेक्ट्स और कंपनियों के लिए मानक तय किए गए हैं। मुख्य आर्किटेक्ट का काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर में पंजीकृत होना और 15 साल का अनुभव जरूरी है। कंपनियों का चयन गुणवत्ता और लागत के आधार पर होगा। तकनीकी योग्यता को 70 फीसदी और वित्तीय प्रस्ताव को 30 फीसदी महत्व दिया जाएगा। चयनित कंपनियों का पैनल शुरुआती तीन साल के लिए बनेगा, जिसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन

परियोजना श्रेणियां और आधुनिक डिजाइन

डीएसआईआईडीसी ने परियोजनाओं को लागत के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा है। इनमें 50 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी परियोजनाओं से लेकर पांच करोड़ रुपये तक के छोटे कार्य शामिल हैं। यह विभिन्न क्षमता वाली विशेषज्ञ कंपनियों की सेवाएं लेने में मदद करेगा। नए भवन आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल होंगे। आर्किटेक्ट ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप डिजाइन तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed