{"_id":"6110c7e18ebc3e7515568ea5","slug":"delhi-school-reopening-news-schools-reopen-today-for-class-10th-12th-know-what-s-allowed-and-what-s-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 10वीं- 12वीं के छात्रों के लिए आज से खुल गए स्कूल, दाखिले और काउंसिंग के लिए जा रहे हैं विद्यार्थी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली: 10वीं- 12वीं के छात्रों के लिए आज से खुल गए स्कूल, दाखिले और काउंसिंग के लिए जा रहे हैं विद्यार्थी
Mon, 09 Aug 2021 11:47 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:47 AM IST
सार
दिल्ली में आज यानी कि सोमवार से आंशिक रूप से दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल गए हैं। विद्यार्थी दाखिले और काउंसलिंग संबंधी कार्यों के लिए स्कूलों में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में आज यानी कि सोमवार से आंशिक रूप से दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल गए हैं। विद्यार्थी दाखिले और काउंसलिंग संबंधी कार्यों के लिए स्कूलों में जा रहे हैं। छात्र अपने-अपने स्कूलों में बोर्ड परीक्षा संबंधी काउंसलिंग, मार्गदर्शन, प्रैक्टिकल कार्यों सहित दाखिले संबंधी काम के लिए जा रहे हैं। इस संबंध में दिल्ली आपदा प्रबंधन की ओर से रविवार को आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नीट रजिस्ट्रेशन 2021: कल बंद हो जाएगी पंजीकरण विंडो, 12 सितंबर को है एग्जाम
विज्ञापन
दिल्ली के स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ कर्मचारियों को अनिवार्य तौर पर मास्क पहनना होगा। स्कूलों में शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। अगर कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो संबंधित विभाग की तरफ से जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक बोर्ड: आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
आपको बता दें कि अब धीरे-धीरे तमाम राज्य दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने लग गए हैं। कई राज्यों में स्कूल खुल चुके हैं और कई राज्य इस महीने के आखिर और अगले महीने के पहले हफ्ते तक स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी कर चुके हैं। दिल्ली में हालांकि अभी शिक्षण उद्देश्यों से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट या अन्य संस्थान खोलने की अनुमति नहीं है।
कमेंट
कमेंट X