School Reopening: यहां कल से खुलेंगे पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल, पैरेंट्स ध्यान रखें ये निर्देश
दिल्ली में छोटे बच्चों के लिए शारीरिक तौर पर कक्षाओं का संचालन सोमवार 27 दिसंबर, 2021 से शुरू हो रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली व एनसीआर सरकारों को प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए उचित फैसला लेने के लिए कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों के स्कूल सोमवार 27 दिसंबर,2021 से खुलने हैं। केंद्र सरकार द्वारा गठित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 18 दिसंबर,2021 को प्रदूषण के स्तर में कमी आने के बाद छठी कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को खोलने की अनुमति दी थी। अब पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए भी आयोग ने स्कूल खोलने की अनुमति दी थी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में प्रदूषण की स्थिति का जायजा लेते हुए उचित कदम उठाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग का इस वर्ष गठन किया गया है। हालांकि, आयोग ने कहा है कि एनसीआर राज्य सरकार और दिल्ली सरकार पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों की शारीरिक तौर पर कक्षाओं के संचालन पर 27 दिसंबर,2021 को प्रदूषण के स्तर को देखते व पुनर्विचार करते हुए उचित फैसला लें। वहीं, कई अभिभावकों का मानना है कि छात्रों के लिए शारीरिक गतिविधियां भी जरूरी हैं, इससे उन्हें काफी सीख मिलती है।
शारीरिक गतिविधियां भी छात्रों के लिए जरूरी
दिल्ली में 1 नवंबर,2021 से स्कूलों को खोल दिया गया था। बाद में दिवाली की प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट के कारण एनसीआर क्षेत्र में फिर से स्कूलों को बंद कर दिया गया था। दिवाली के बाद कई अभिभावकों व शिक्षाविदों ने स्कूलों को फिर से खोलने की मांग की थी। इसके अलावा कई अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर भी स्कूलों को वापिस खोलने के लिए ऑनलाइन अभियान चलायाथा। कई अभिभावकों का मानना है कि कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था एक उपयोगी कदम है, लेकिन शारीरिक कक्षाओं में छात्रों को कई तरह का प्रशिक्षण मिलता है। छात्र आपस में मिलते हैं और उन्हें कई बुनियादी बातों समेत एक दूसरे के स्वभाव को समझकर कई नई सीख मिलती है। शारीरिक गतिविधियां भी छात्रों के लिए जरूरी हैं।
खतरनाक स्तर पर है प्रदूषण का स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता इंडेक्स (एक्यूआई) में दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों का प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक श्रेणी में शनिवार को दर्ज हुआ है। एक्यूआई दिल्ली में 431, फरीदाबाद में 432, नोएडा में 424, गाजियाबाद में 393 और गुरुग्राम में 349 दर्ज हुआ। दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा में बेहद खतरनाक श्रेणी में एक्यूआई दर्ज हुआ। वहीं गाजियाबाद और गुरुग्राम में 349 एक्यूआई दर्ज हुआ।
कमेंट
कमेंट X